{"_id":"5d977a158ebc3e017f1e6e59","slug":"haryana-assembly-elections-rebel-leaders-of-haryana-congress-targets-on-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्मल सिंह बोले- बेटी चित्रा का नाम आया तो सैलजा ने इस्तीफा देने की पेशकर कर कटवाई टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्मल सिंह बोले- बेटी चित्रा का नाम आया तो सैलजा ने इस्तीफा देने की पेशकर कर कटवाई टिकट
Fri, 04 Oct 2019 10:28 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 04 Oct 2019 10:28 PM IST
विज्ञापन
निर्मल सिंह और चित्रा सरवारा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस में बगावती रात कटी तो शुक्रवार सुबह चौधरी निर्मल सिंह ने अपनी कोठी पर पुराने कांग्रेसियों को बुलाकर अपना रुख साफ किया। कहा कि यदि पुराने किसी भी कांग्रेसी को टिकट मिलती तो बगावत न करते। उन्होंने कहा कि हमने कांग्रेस के लिए मेहनत की है, इसीलिए पुराने कांग्रेसियों से बेटी चित्रा के लिए सहयोग भी मांगा।
विज्ञापन
कांग्रेसियों के सामने पूर्व मंत्री ने खुलासा किया कि दिल्ली में स्क्रीनिंग कमेटी में शामिल बड़े-बड़े नेताओं को उसकी बेटी की टिकट पर कोई आपत्ति नहीं थी। जब राज्यसभा में विपक्षी उप नेता आनंद शर्मा, अंबिका सोनी और सुष्मिता देव जैसे नेताओं ने टिकट की पुरजोर मांग उठाई तो प्रदेशाध्यक्ष एवं स्क्रीनिंग कमेटी सदस्य कुमारी सैलजा ने अपना इस्तीफा दे देने की बात कह कर बात को खत्म कर दिया और उनकी बेटी का टिकट कटवा दिया। इसीलिए कांग्रेस में बगावत हो गई।
विज्ञापन
जिसे टिकट दिया वह पांच साल में 5 बार भी नहीं पहुंचीं कांग्रेस भवन
चौधरी निर्मल सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने जिसे अंबाला कैंट से टिकट दिया है वो बीते पांच साल में पांच बार भी कांग्रेस भवन में होने वाली मीटिंग में शामिल नहीं हुईं। यह बात सिर्फ वह नहीं बल्कि सभी कांग्रेसी जानते हैं। उन्होंने पुराने कांग्रेसियों से एक-एक करके अपने आवास पर मीटिंग कर अपनी बात रखी। इसके बाद करीब 10 बजे बेटी चित्रा सरवारा को घर से बाहर निकलते वक्त कहा कि अब अपने राजनीतिक रास्ते अलग-अलग हैं।
विज्ञापन
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रमेश गुप्ता ने दिया कांग्रेस से त्यागपत्र
थानेसर के पूर्व कांग्रेसी विधायक रमेश गुप्ता ने लाडवा विधानसभा क्षेत्र से टिकट न मिलने पर खफा होकर कांग्रेस पार्टी से त्यागपत्र दे दिया है। रमेश गुप्ता द्वारा त्यागपत्र दिए जाने की खबर लोगों में दिनभर चर्चा का विषय रही। रमेश गुप्ता 2005 में थानेसर विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गये थे। उस समय लाडवा क्षेत्र थानेसर विधानसभा क्षेत्र का ही हिस्सा था। मीडिया को भेजी प्रेस विज्ञप्ति में पूर्व विधायक रमेश गुप्ता ने पार्टी से त्यागपत्र देने की जानकारी दी।
कांग्रेस प्रदेश महासचिव टिम्मी ने दिया इस्तीफा
युवा कांग्रेस पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं प्रदेश कांग्रेस महासचिव सतविंद्र सिंह संधू (टिम्मी) ने पिहोवा विधानसभा में टिकट वितरण में धोखाधड़ी का आरोप लगाकर अपने समर्थकों सहित पद से इस्तीफा दे दिया। संधू शुक्रवार को अपने निजी कार्यालय में पत्रकारों के साथ बात कर रहे थे। इस मौके पर मोहित शर्मा, गुरप्रीत कंबोज, संजीव कुमार, विवेक भारद्वाज, विजेंद्र बांगड, कृष्ण लाल, कुलदीप, सुरेन्द्र मेहरा, सरोज रानी, सुभाष चंद सहित कई पदाधिकारियों ने अपने इस्तीफे सौंपे।