{"_id":"650758a7efe7ff91b8071634","slug":"haryana-ambala-kalka-rail-section-disrupted-2023-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा : अंबाला-कालका रेल सेक्शन बाधित, पटरी से उतरा पार्सल ट्रेन का खाली डिब्बा, विभागीय जांच बैठाई गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा : अंबाला-कालका रेल सेक्शन बाधित, पटरी से उतरा पार्सल ट्रेन का खाली डिब्बा, विभागीय जांच बैठाई गई
Mon, 18 Sep 2023 01:21 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अंबाला
अमर उजाला नेटवर्क, अंबाला
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 18 Sep 2023 01:21 AM IST
सार
पार्सल ट्रेन का खाली डिब्बा रेलवे यार्ड में पटरी से उतर गया। सूचना मिलते ही अंबाला मंडल के अपर रेल मंडल प्रबंधक सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
1
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अंबाला-कालका रेल लाइन रविवार रात लगभग 8.30 बजे बाधित हो गई। पार्सल ट्रेन का खाली डिब्बा रेलवे यार्ड में पटरी से उतर गया। सूचना मिलते ही अंबाला मंडल के अपर रेल मंडल प्रबंधक सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
रेल पटरी बाधित होने से ट्रेनों के संचालन प्रभावित होने का अनुमान था, लेकिन इस दौरान सिर्फ एक ही ट्रेन कालका से अंबाला की तरफ आने वाली थी। कालका-हावड़ा ट्रेन नंबर 12312 एक्सप्रेस के अंबाला पहुंचने का समय रात 11.55 का था और रेलवे के मुताबिक ट्रेन का संचालन सही समय पर किया जा रहा था। हालांकि इससे कुछ देर पहले ही दिल्ली की तरफ से आने वाली शताब्दी सही समय पर कालका पहुंच गई थी।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी अनुसार रेल कर्मचारियों ने कालका-हावड़ा के आने से पहले ही पटरी से उतरे डिब्बे को हटाने का कार्य पूरा कर दिया था। वहीं घटना की जांच के लिए पांच विभागीय अधिकारियों की जिम्मेदारी लगा दी गई है जो 24 घंटे के अंदर अपनी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंपेंगे और इसी आधार पर मामले की जांच आगे बढ़ाई जाएगी कि इस लापरवाही में कोई मानवीय चूक है या फिर कोई तकनीकी खामी। वहीं मंडल रेल प्रबंधक मंदीप सिंह भाटिया ने बताया कि रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ जानकारी दी जा सकेगी।
विज्ञापन