{"_id":"64e3a537d946b0941a0815b0","slug":"haryana-34-trains-including-vande-bharat-will-be-affected-2023-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: वंदे भारत सहित 34 ट्रेनें रहेंगी प्रभावित, अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन से निकलने वाली चार ट्रेन रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: वंदे भारत सहित 34 ट्रेनें रहेंगी प्रभावित, अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन से निकलने वाली चार ट्रेन रद्द
Mon, 21 Aug 2023 11:26 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 21 Aug 2023 11:26 PM IST
सार
कीरतपुर साहिब स्टेशन पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग सिस्टम को चालू करने के लिए ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा। इस कारण ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा।।
विज्ञापन
Train demo
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंबाला रेल मंडल के सरहिंद-दौलतपुर चौक खंड पर कीरतपुर साहिब स्टेशन पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग सिस्टम को चालू करने के लिए ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा। इस कारण अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन से निकलने वाली चार ट्रेनों को पूर्णतौर पर रद्द, नौ को बीच रास्ते रद्द और 21 ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा।।
विज्ञापन
अंबाला मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक नवीन कुमार ने बताया कि ट्रेन नंबर 06997 अंबाला कैंट-दौलतपुर चौक 30 अगस्त को पूर्णतौर पर रद्द रहेगी। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 06998 दौलतपुर चौक-अंबाला कैंट 31 अगस्त को, 04577 अंबाला कैंट-नंगलडैम को 28 से 30 तक और ट्रेन नंबर 04580 नंगलडैम-अंबाला कैंट को 28 अगस्त से 30 अगस्त तक रद्द रखा जाएगा।
विज्ञापन
इसी प्रकार ट्रेन नंबर 04567 अंबाला कैंट-नंगलडैम 28 से 30 अगस्त तक रूपनगर स्टेशन तक ही जाएगी और ट्रेन नंबर 04568 नंगलडैम-अंबाला कैंट का संचालन रूपनगर स्टेशन से होगा। वहीं ट्रेन नंबर 04593 अंबाला कैंट-अंब अंदौरा 28 से 30 अगस्त तक भरतगढ़ स्टेशन पर रद्द, ट्रेन नंबर 04594 भरतगढ़ स्टेशन से संचालित, 04501 सहारनपुर-ऊना हिमाचल 28 से 30 अगस्त तक भरतगढ़ में रद्द, 04502 भरतगढ़ से संचालित, ट्रेन नंबर 22447 नई दिल्ली-अंब अंदौरा वंदे भारत एक्सप्रेस 28 से 30 अगस्त तक चंडीगढ़ में रद्द, 22448 चंडीगढ़ से संचालित, 22709 नांदेड़-अंब अंदौरा 29 अगस्त को रुपनगर में रद्द होगी। जबकि ट्रेन नंबर 19412, 06997, 14553, 12057, 14505, 04577, 06997, 04567, 04593, 04501, 04523, 14554, 12058, 14506, 04580, 06998, 04568, 04594, 04502, 04524 का संचालन भी 25 से 30 अगस्त तक प्रभावित रहेगा।
विज्ञापन