फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Harpal Singh Machhunda became the chairman of Khalsa Main Doab Diwan

Ambala News: खालसा मेन दोआब दीवान के चेयरमैन बने हरपाल सिंह मछौंडा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
Harpal Singh Machhunda became the chairman of Khalsa Main Doab Diwan
अंबाला सिटी। कोर्ट रोड पर खालसा हाई स्कूल में वीरवार को खालसा मेन दोआब दीवान की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसी प्रबंधन समिति के अंतर्गत खालसा हाई स्कूल चल रहा है। इस दौरान हरपाल सिंह मछौंडा ने बताया कि स्कूल में 250 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। वहीं, सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से सिंह सीनियर सेकेंडरी गर्ल्स हाई स्कूल के प्रधान अरविंद्र सिंह जोश को निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया है। इसके बाद परमजीत सिंह भानोखेड़ी ने पिछली कमेटी के सभी सदस्यों का धन्यवाद किया और गवर्निंग बॉडी को भंग किया।
विज्ञापन

इस दौरान कमेटी मैनेजर गुरचरण सिंह बिल्स ने प्रस्ताव पेश किया और उन्हीं सदस्यों को अगले तीन वर्ष के बढ़ाने का प्रस्ताव रखा गया। इस प्रस्ताव का परमजीत सिंह और मोहन सिंह धुरकड़ा ने समर्थन किया। सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी गठित की गई। इस मौके पर हरपाल सिंह मछौंडा को चेयरमैन, परमजीत सिंह भानोखेड़ी को प्रधान, मोहन सिंह धुरकड़ा, सुरजीत सिंह को उप प्रधान, अमरजीत सिंह बिंद्रा सचिव, भोपाल सिंह संयुक्त सचिव, तरलोचन सिंह बलाना कोषाध्यक्ष, गुरचरण सिंह बिल्स मैनेजर, पीपी सिंह वोहरा वित्त सचिव, दलवीर सिंह कानूनी सलाहकार, कुलदीप सिंह सलाहकार व सुखबीर सिंह, कुलवंत सिंह, जगमीत सिंह जोश, सतवंत सिंह ढींढसा, रणबीर सिंह फौजी, गुरदर्शन सिंह, एमएम सिंह, नराता सिंह को कार्यकारिणी का सदस्य चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed