फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Harnoor was welcomed after returning from China with a gold medal

Ambala News: चीन से स्वर्ण पदक लेकर लौटी हरनूर का हुआ स्वागत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Sep 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Harnoor was welcomed after returning from China with a gold medal
अंबाला। चीन के शिनजियांग में आयोजित बेल्ट एंड रोड यूथ बॉक्सिंग गाला (अंडर-17) में स्वर्ण पदक हासिल करने वाली हरनूर कौर का अंबाला के साहा में पहुंचने पर ढोल, फूलों व नोटों की मालाओं से स्वागत हुआ। इस दौरान कोच और ग्रामीणों ने उनकी सफलता पर शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन

गांव के सभी लोग एकत्र होकर हरनूर का सम्मान करने पहुंचे। ग्रामीण राजीव अरोड़ा, पूर्व सरपंच कुलविंद्र सिंह, अंकुर शर्मा, रमन (नंदी) आदि द्वारा हरनूर व उनके कोच संजय को मिठाइयां खिलाकर बधाई दी गई। कोच संजय ने बताया कि अंबाला की मुक्केबाज हरनूर कौर ने 66 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल कर भारत का नाम रोशन किया। यह चैंपियनशिप 25 से 29 अगस्त तक चीन में हुई थी। इसमें चीन, कोरिया, उज्बेकिस्तान, किर्गिस्तान की टीमें शामिल थी। 6 वीं जूनियर नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2025 में बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत हरनूर भारतीय टीम में चुनी गई थी। हरनूर अभी अंबाला कैंट के वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम में प्रशिक्षण ले रही हैं। अंबाला कैंट के वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम में भी हरनूर कौर का स्वागत हुआ।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed