{"_id":"679913d3367d4961d2090378","slug":"haridwar-bus-service-resumed-after-being-closed-for-six-months-ambala-news-c-36-1-sknl1003-136695-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: छह महीने से बंद हरिद्वार की बस शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: छह महीने से बंद हरिद्वार की बस शुरू
विज्ञापन
नारायणगढ़ बस स्टैंड से हरिद्वार रूट पर जाने वाली बस के बारे में जानकारी देता कर्मचारी। संवाद
अंबाला। करीब छह महीने से बंद हरिद्वार रूट की बस को रोडवेज ने दोबारा से शुरू कर दिया है। इस बस के चलने से हरिद्वार जाने वाले यात्रियों और श्रद्धालुओं राहत मिलेगी। स्टाफ की कमी के चलते इस बस को बंद कर दिया गया था। मौजूदा समय में नारायणगढ़ बस स्टैंड से हरिद्वार के लिए दो बसों का संचालन किया जा रहा है।
इसमें एक बस नारायणगढ़ से अंबाला छावनी वाया सहारनपुर होकर हरिद्वार जा रही है वहीं दूसरी बस नारायणगढ़ से कालाआम्ब वाया सहारनपुर होकर हरिद्वार पहुंच रही है।
यह शुरू की गई हरिद्वार के लिए बस
नारायणगढ़ बस स्टैंड से सुबह सात बजकर 20 मिनट पर यात्रियों को लेकर बस हरिद्वार के लिए रवाना होती है। इसके बाद यह बस कालाआम्ब ,यमुनानगर, जगाधरी और सहारनपुर से रुड़की होते हुए दोपहर एक बजे हरिद्वार पहुंचती है। दस मिनट के काउंटर टाइम के बाद यात्रियों को लेकर यह बस रूड़की, सहारनपुर, यमुनानगर, जागधरी, होते हुए शाम करीब पांच बजकर 20 मिनट पर अंबाला छावनी पहुंचती है। छावनी बस स्टैंड से नारायणगढ़ रूट के यात्रियों को लेकर वापस नारायणगढ़ पहुंचती है जहां पर रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन सुबह फिर से हरिद्वार के लिए रवाना होती है।
विज्ञापन
इसी तरह से दूसरी बस नारायणगढ़ बस स्टैंड से करीब सात बजकर 30 मिनट पर अंबाला छावनी के लिए रवाना होती है। लगभग साढे़ नौ बजे अंबाला छावनी बस स्टैंड पहुंचने के बाद यह बस जगाधरी, यमुनानगर, सहारनपुर, रुड़की होते हुए हरिद्वार पहुंचती है। इसी तरह से यह बस वापसी में सहारनपुर होकर अंबाला छावनी पहुंचती है। छावनी बस स्टैंड से देर शाम को यात्रियों को लेकर वापस नारायणगढ़ के लिए रवाना होती है।
वर्जन-- -- -- -- -
करीब छह महीने से हरिद्वार रूट की एक बस बंद थी जिसे चालू कर दिया गया है। इस तरह से नारायणगढ़ से हरिद्वार के लिए दो बसों का संचालन किया जा रहा है।
संजीव बराड, डीआइ्र, नारायणगढ़ सब डिपो

वर्जन