{"_id":"67fac592dbcea415a30482bc","slug":"hanuman-jayanti-celebrated-with-great-pomp-recitation-in-temples-ambala-news-c-36-1-amb1002-140780-2025-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: धूमधाम से मनाया हनुमान जन्मोत्सव, मंदिरों में पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: धूमधाम से मनाया हनुमान जन्मोत्सव, मंदिरों में पाठ
विज्ञापन
अंबाला। हनुमान जन्मोत्सव के लिए छावनी के अलग-अलग मंदिरों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। इस दौरान सुबह से ही मंदिरों में श्री हनुमान जी की पूजा पाठ, भजन कीर्तन, सुंदर कांड का पाठ और अन्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए और प्रसाद वितरित किया।
कई मंदिरों में देसी घी से बने मटर पनीर, हलवा, कद्दू, बूंदी का गुलदाना, पूरी का भंडारा लगाया तो कहीं कढ़ी चावल वितरित किए गए। इस दौरान मंदिरों का माहौल जय श्री राम और जय हनुमान के जयकारों से गूंज उठा।
सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ
छावनी के टांगरी बांध न्यू शिवपुरी कालोनी स्थित श्री हनुमान मंदिर में श्री हनुमान जन्मोत्सव से मनाया गया। इस दौरान मंदिर में सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ किया। इसके बाद मंदिर में हवन किया। इस अवसर पर पंडित जितेंद्र शुक्ला, पंडित वाचस्पति शुक्ला, सूरजभान प्रजापति, सुशील शर्मा, रवि, सुरेश पासवान, अमित मल्होत्रा, लक्ष्य शर्मा, अश्वनी वर्मा और राजीव बंसल मौजूद रहे।
विज्ञापन
पाठ और देसी घी का भंडारा
छावनी के लाल कुर्ती बाजार स्थित श्री सनातन धर्म शिव मंदिर में श्री हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया। श्री हनुमान भक्त मंडल के महासचिव महेंद्र रेखी ने बताया की शनिवार की सुबह नौ बजे से 11 बजे तक मंदिर में सुंदर कांड का पाठ और भजन कीर्तन किए। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में राकेश कंसल मौजूद रहे। वहीं 11 बजे के बाद हवन किया गया। इस हवन का शुभारंभ प्रधान संदीप गर्ग के द्वारा किया गया। इसके बाद दोपहर एक बजे श्रद्धालुओं के लिए देसी घी का भंडारा लगाया।
प्राचीन राम जानकी मंदिर में हवन
रामबाग स्थित प्राचीन राम जानकी मंदिर में श्री हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया। इस दौरान सुबह के समय मंदिर में संत महात्माओं की ओर से सुंदर कांड का पाठ किया। इसके बाद मंदिर परिसर में हवन किया और श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारा लगाया। श्री श्री 108 महंत बाबा बलराम दास ने कहा कि वर्ष के राजा और मंत्री सूर्य देव है। अंक विद्या के अनुसार यह वर्ष मंगल का वर्ष है। लोगों को प्रतिदिन पांच बार हनुमान मंदिर में श्री हनुमान चालीसा का पाठ अवश्य करना चाहिए।
मंदिर में हनुमान को चढ़ाया चोला
छावनी के हिल रोड स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया। पंडित प्रवेश उनियाल ने बताया कि सबसे पहले मंदिर में हनुमान जी का दिव्य शृंगार कर चोला चढ़ाया। इसके बाद पूजा की गई। दोपहर को रामचरित मानस की पूजा हुई। इसके बाद सुंदर कांड का पाठ किया गया। शाम को महिला मंडली की ओर से कीर्तन कर आरती हुई।
प्रतिमा पर सवा मन लड्डुओं का भोग
छावनी की विकास पुरी स्थित साईं मंदिर में श्री हनुमान जन्मोत्सव मनाया। इस दौरान मंदिर के महंत सत्यानंद महाराज ने बताया कि शनिवार की सुबह मंदिर परिसर में हनुमान जी कि 45 फीट ऊंची प्रतिमा पर विधिविधान के साथ पूजा की गई। इसके बाद हनुमान जी को सवा मन लड्डुओं का भोग गया और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इसके बाद दोपहर को मंदिर परिसर में सुंदर कांड का पाठ किया गया। वहीं छावनी के स्टॉफ रोड स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर में भी हनुमान जन्मोत्सव मनाया। संवाद