फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   hanging

लव मैरिज के दो साल बाद विवाहिता ने लगाया फंदा, पति पर लगे हत्या के आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
hanging
शव को एंबुलेंस में रखवाते हुए - फोटो : Ambala
अंबाला। छावनी की तोपखाना परेड में 21 वर्षीय आरती ने लव मैरिज के करीब दो साल बाद ही चुन्नी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। ससुराल पक्ष में युवती ने फंदा लगाया। सूचना मिलते ही इलाके में लोगों का जमावड़ा लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए छावनी के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों का सौंप दिया। उधर जैसे ही नवविवाहिता के परिजनों को भनक लगी तो वह मौके पर पहुंचे और पति पर ही मारपीट व हत्या के आरोप लगाए। मृतक की बहन का कहना था कि करीब दो साल पहले ही उसकी बहन की लव मैरिज घर के पास ही हुई थी। शादी के बाद पति मारपीट करता था। गत दिवस ही मारपीट के बाद आरती घर आई थी, लेकिन बाद में वह दोबारा घर चली गई थी। शुक्रवार उन्हें सूचना मिली कि उसने चुन्नी से ही फंदा लगा लिया। पुलिस का कहना था कि परिजनों ने पति पर ही शक जताया है। आरती के पास से कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन

मृतका की दो साल पहले ही लव मैरिज हुई थी। सुबह सुसराल पक्ष में ही कमरे के अंदर शव फंदे से लटका हुआ था। मामले की जांच की जा रही है और परिजनों की ओर से शिकायत आने के बाद कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

रविंद्र, चौकी इंचार्ज, तोपखाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed