फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Half the water required, difficult life

Ambala News: जरूरत से आधा पानी, मुश्किल जिंदगानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jul 2023 01:49 AM IST
विज्ञापन
Half the water required, difficult life
गृह मंत्री अनिल विज ने बरसाती पानी निकासी के लिए मच्छौंडा के पास कोट कछुआ में बनाए गए पम्प हाउस
अंबाला सिटी। शहर के 65 हजार घर पीने के पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं। शहर को सुबह केवल एक समय नहरी पानी मिल रहा है। यह समस्या कुछ दिन तक बरकरार रहेगी। हालांकि कई जगहों पर जनस्वास्थ्य विभाग टैंकर से भी पानी पहुंचाया जा रहा है, लेकिन गर्मी की वजह से खपत ज्यादा है। वैसे तो पूरे शहर में पानी की किल्लत चल रही है, मगर कई बाहरी क्षेत्रों में पानी की समस्या ज्यादा है।
विज्ञापन

इसके साथ ही शहर की तंग गलियों में पानी नहीं पहुंच रहा। जैसे ही पानी आता है तो लोगों की पानी की मोटर चल जाती है। 12 घंटे अगर नहर से पानी की सप्लाई आ रही है तो दो घंटे ही यह वाटर टैंक खाली हो रहे हैं। लोगों से लगातार पानी के कम इस्तेमाल के लिए जनस्वास्थ्य विभाग अपील कर रहा है। वहीं शहर के 65 हजार घरों में 45 हजार कनेक्शन स्वीकृत है।
विज्ञापन

केवल दो दिन के पीने का पानी शेष
इसी तरह अंबाला कैंट क्षेत्र में नरवाना ब्रांच टूटने की वजह से बाधित हुई नहरी पेयजल आपूर्ति के लिए गृहमंत्री अनिल विज ने सोमवार को अद्दोमाजरा में वाटर लिफ्टिंग सिस्टम का मुआयना किया और अधिकारियों से जानकारी ली। जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने गृहमंत्री अनिल विज को बताया कि नरवाना ब्रांच टूटने की वजह से अब केवल दो दिनों के पीने का पानी ही शेष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री विज ने अधिकारियों को जल्द आपूर्ति बहाल कराने के लिए निर्देश दिए और नागरिकों से अनुरोध किया कि वह कम से कम पानी का इस्तेमाल करें। उन्होंने कहा कि अब रोजाना सुबह पांच से आठ बजे (तीन घंटे) तक ही पेयजल आपूर्ति होगी। उन्होंने यह भी बताया कि ट्यूबवेलों के जरिये अंबाला कैंट में होने वाली पेयजल आपूर्ति पूर्व की भांति रहेगी।
कोट्स
शहर में पीने के पानी की भारी किल्लत है। कभी पानी आ रहा है तो कभी जा रहा है। ऐसी ही स्थिति बिजली की भी है। जग्गी कॉलोनी फेस वन नहरी पानी की पाइपलाइन कई दिन से लीक हो रही है। उन्होंने इस बारे में जनस्वास्थ्य विभाग अधिकारियों को अवगत करवाया था, मगर अभी तक इस लीकेज को ठीक नहीं किया गया। इससे काफी पानी बर्बाद हो रहा है।
राजेश मेहता, डिप्टी मेयर, नगर निगम।
कोट्स
कुछ एरिया में नहरी पानी आने लगा है, मगर जहां पतली गली है, वहां पानी कैसे पहुंचाएं। कई जगहों पर अपने खर्च पर टैंकर भेज रहे हैं तो जनस्वास्थ्य विभाग अधिकारी भी डिमांड अनुसार रोजाना पानी के टैंकर भेज रहे हैं। अभी भी शहर के हलवाई बाजार, नया बांस, अशोक विहार, छोटे बाजार मेहरां चौक के पास पानी की किल्लत चल रही है।
मेघा गोयल, पार्षद, वार्ड-9
कोट्स
सोमवार को पीने के पानी की समस्या सुधरी है। उनके वार्ड में इंद्रपुरी, न्यू इंद्रपुरी, कलालमाजरी, रविदास माजरी का कुछ एरिया है, जहां पानी की सप्लाई नहीं हो रही है। वार्ड में बाकी जगह गंदा पानी आ रहा है। जनस्वास्थ्य विभाग की तरफ से भी टैंकर भेजे जा रहे हैं।
मिथुन वर्मा, पार्षद, वार्ड-10
अभी नहर से आ रहा आधा पानी : एक्सईएन
जनस्वास्थ्य विभाग शहर के एक्सईएन कर्णवीर सिंह ने बताया कि ईस्माइलपुर हेड से नहर पर एक मोटर पानी की चल गई है। सोमवार सुबह 5.30 बजे यह मोटर चली। 24 घंटे मोटर चलाई जा रही है। शहर में रोजाना 54 मिलियन लीटर खपत होता है, मगर अभी नहर से एक मोटर चलने के कारण आधी सप्लाई ही करीब 27 मिलियन लीटर पानी मिल पा रहा है। वह 12 घंटे में वाटर टैंक को भरते हैं और ट्रीट करने के बाद शहर को एक टाइम सप्लाई दे रहे हैं। यह पानी दो घंटे में ही खत्म हो रहा है। जल्द ही दूसरी मोटर भी चलने की उम्मीद है।
रोजाना टैंकर सप्लाई कर रहा विभाग
जनस्वास्थ्य विभाग शहर के एक्सईएन कर्णवीर सिंह ने बताया कि पार्षद व आम जनता की डिमांड पर शहर में रोजाना पानी के टैंकर भरकर भेजे जा रहे हैं। रोजाना करीब 100 टैंकर सप्लाई की सप्लाई हो रही है। यह टैंकर कैथल, शहजादपुर व अंबाला से लगाए गए हैं। सोमवार को टैंकरों की डिमांड कम रही, क्योंकि एक टाइम पानी की सप्लाई शुरू हो गई है।
अनावश्यक पानी को खराब न करें : मेहता
नगर निगम डिप्टी मेयर राजेश मेहता ने आमजन को हो रही पानी की समस्या से निजात दिलवाने के संबंध में पब्लिक हेल्थ के उच्च अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ पानी की समस्या को दूर करने बारे विचार विमर्श किया गया। जिसके तहत पानी की भारी समस्या को देखते हुए राजेश मेहता ने सभी अंबाला शहर वासियों से अपील की कि सभी पानी का आवश्यकतानुसार प्रयोग करें। अनावश्यक प्रयोग में पानी को खराब न करें ताकि आमजन को पीने के पानी में कमी न हो और रोजमर्रा के आवश्यक कार्याें में किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
मंत्री ने किया मोटरों और स्टोरेज टैंक का मुआयना
गृहमंत्री अनिल विज ने अद्दोमाजरा में पानी पंप करने वाली मोटरों और स्टोरेज टैंक का मुआयना किया और अधिकारियों से पेयजल आपूर्ति की चर्चा की। अद्दोमाजरा से अंबाला कैंट तक 18 किलोमीटर लंबी पानी की पाइप लाइन से नहरी पेयजल आपूर्ति होती है। विज ने बरसाती पानी निकासी के लिए मच्छौंडा के पास कोट कछुआ में बनाए पंप हाउस की कार्यप्रणाली का जायजा लिया।



इंडस्ट्रियल एरिया में पानी निकासी की जानकारी ली

दोपहर गृहमंत्री अनिल विज ने अंबाला कैंट इंडस्ट्रियल एरिया में पानी निकासी के लिए किए जा रहे प्रयासों का जायजा लिया। अधिकारियों ने बताया कि यहां स्थिति पहले से सुधरी है और पानी का स्तर कम हुआ है। मंत्री विज ने मौके पर मौजूद कैंट एसडीएम सतेंद्र सिवाच, नगर परिषद के ईओ जरनैल सिंह और अन्य अधिकारियों को निर्देश दिए। इसके साथ ही विज ने सफाई को लेकर नगर परिषद को निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को अलग-अलग वार्डों में सफाई के लिए कार्य करने को कहा, साथ ही फोगिंग कराने के निर्देश दिए।

गृह मंत्री अनिल विज ने बरसाती पानी निकासी के लिए मच्छौंडा के पास कोट कछुआ में बनाए गए पम्प हाउस

गृह मंत्री अनिल विज ने बरसाती पानी निकासी के लिए मच्छौंडा के पास कोट कछुआ में बनाए गए पम्प हाउस

गृह मंत्री अनिल विज ने बरसाती पानी निकासी के लिए मच्छौंडा के पास कोट कछुआ में बनाए गए पम्प हाउस

गृह मंत्री अनिल विज ने बरसाती पानी निकासी के लिए मच्छौंडा के पास कोट कछुआ में बनाए गए पम्प हाउस

गृह मंत्री अनिल विज ने बरसाती पानी निकासी के लिए मच्छौंडा के पास कोट कछुआ में बनाए गए पम्प हाउस

गृह मंत्री अनिल विज ने बरसाती पानी निकासी के लिए मच्छौंडा के पास कोट कछुआ में बनाए गए पम्प हाउस

गृह मंत्री अनिल विज ने बरसाती पानी निकासी के लिए मच्छौंडा के पास कोट कछुआ में बनाए गए पम्प हाउस

गृह मंत्री अनिल विज ने बरसाती पानी निकासी के लिए मच्छौंडा के पास कोट कछुआ में बनाए गए पम्प हाउस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed