फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Half a dozen youths attacked the public health department employee with Gandasi

जनस्वास्थ्य विभाग के कर्मी पर आधा दर्जन युवकों ने किया गंडासी से हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Half a dozen youths attacked the public health department employee with Gandasi
जनस्वास्थ्य विभाग के एक कर्मचारी पर करीब आधा दर्जन युवकों ने गंडासी से हमला कर दिया। हमले में कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

थाना बलदेव पुलिस को दी शिकायत में बलदेव नगर निवासी मनीष मक्कड़ ने बताया कि वह जनस्वास्थ्य विभाग में हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी बलदेव नगर में डीसी रेट पर सेवारत है। सोमवार शाम को वह बलदेव नगर स्थित डिपंल ढाबा के पास खड़ा था। तभी पीछे से दीपू व राजू सहित सात से आठ लड़के आए। इनके हाथ में गंडासियां थी। आते ही उन लड़कों में से एक ने उसको गालियां देनी शुरू कर दी। इसके बाद उन लड़कों ने उस पर गंडासियों से हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले से बचने के लिए वह भागने लगा तो कीचड़ में गिर गया।
विज्ञापन

इसके बाद उन हमलावर लड़कों ने उस पर दोबारा हमला कर दिया। शिकायतकर्ता के मुताबिक इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया गया है कि शिकायतकर्ता के हाथ की अंगुली कट गई और चिल्लाने लगा। यह देख हमलावर युवक उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। हमले की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे घायल के भाई विनय व अन्य ने शिकायतकर्ता को इलाज के लिए शहर के नागरिक अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed