{"_id":"6425daf8b0a4de73c10d9ac4","slug":"hacked-instagram-id-and-showed-the-girl-missing-posted-a-reward-ambala-news-c-36-1-sknl1017-109-2023-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबाला में गजब का कारनामा: इंस्टाग्राम आईडी हैक कर युवती को दिखाया लापता, इनाम में थार देने की डाली पोस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबाला में गजब का कारनामा: इंस्टाग्राम आईडी हैक कर युवती को दिखाया लापता, इनाम में थार देने की डाली पोस्ट
Fri, 31 Mar 2023 10:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Mar 2023 10:07 AM IST
सार
पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 28 अक्तूबर 2022 की रात को इंस्टाग्राम आईडी पर रिक्वेस्ट आई हुई थी जोकि उसके ही नाम से थी। प्रोफाइल को कॉपी करके उसकी सभी फोटो उसके ही नाम के साथ नकली आईडी पर डाली हुई थी।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
अंबाला में इंस्टाग्राम पर युवती की फर्जी आईडी तैयार कर उसे लापता दिखाने का मामला सामने आया है। शातिर ने युवती के नाम की दूसरी आईडी बनाकर उसमें उसकी सभी फोटो अपलोड कर दी। साथ ही लापता लिखते हुए एक मोबाइल नंबर डाल दिया और सूचना देने वाले को इनाम में थार और पांच हजार डाॅलर देने की भी पोस्ट डाल दी।
विज्ञापन
युवती ने आईडी खोली तो उसके होश उड़ गए
युवती का आरोप है कि उसकी तीन फर्जी आईडी बनी हुई थी। इसका खुलासा उस समय हुआ जब बदमाश ने खुद युवती को ही फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज दी। जैसे ही युवती ने आईडी खोली तो उसके होश उड़ गए। शाहपुर निवासी निधि ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने पांच माह के बाद अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Haryana Weather Update: हिसार और भिवानी छोड़ मार्च में हर जगह अधिक बारिश, जानें मौसम का ताजा हाल
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत के अनुसार
पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 28 अक्तूबर 2022 की रात को इंस्टाग्राम आईडी पर रिक्वेस्ट आई हुई थी जोकि उसके ही नाम से थी। प्रोफाइल को कॉपी करके उसकी सभी फोटो उसके ही नाम के साथ नकली आईडी पर डाली हुई थी। उस पर लिखा हुआ था कि यदि किसी ने इस लड़की को देखा है तो इस नंबर 77174-71286 पर संपर्क करें।
बताने वाले को थार नाम की गाड़ी व पांच हजार डॉलर भी दिए जाएंगे। पूछने पर उसने इतना ही कहा कि वह लंदन में रहता है। बाद में भाई ने अलग-अलग नंबर से इस नंबर पर संपर्क भी किया। काफी प्रयासों के बाद फोन पर कोई बात नहीं हो पाई। इसके बाद पूछने व धमकाने पर उसने प्रोफाइल का नाम चेंज कर दिया।