फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Gymnast Yogeshwar Singh leaves for Scotland

Ambala News: जिम्नास्ट योगेश्वर सिंह स्कॉटलैंड रवाना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Gymnast Yogeshwar Singh leaves for Scotland
स्कॉटलैंड रवाना होने से पहले योगेश्वर सिंह अन्य ​खिलाड़ियों के साथ। विभाग - फोटो : samvad
कॉमनवेल्थ गेम्स में दिखाएंगे दमखम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। जिले के जिम्नास्ट योगेश्वर सिंह कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए स्कॉटलैंड रवाना हो गए हैं। यह प्रतियोगिता 23 जुलाई से शुरू हो रही है। योगेश्वर हरियाणा का प्रतिनिधित्व करने वाले एकमात्र जिम्नास्ट हैं। उनके कोच सतपाल छाबड़ा ने बताया कि योगेश्वर राष्ट्रीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रह चुके हैं।
योगेश्वर ने कई बार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देश का प्रतिनिधित्व किया है। इस बार उन्होंने पदक जीतने के लिए दिन-रात कड़ी मेहनत की है। उन्होंने विशेष अभ्यास भी किया है। कोच को पूरा विश्वास है कि योगेश्वर इस बार पदक जीतकर देश का नाम रोशन करेंगे।
विज्ञापन

कोच सतपाल छाबड़ा ने अंबाला में जिम्नास्टिक्स के उच्च स्तर का श्रेय मंत्री अनिल विज को दिया। मंत्री अनिल विज ने अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं। इन सुविधाओं से प्रदेश के खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के अवसर मिले हैं। अंबाला जिम्नास्टिक एसोसिएशन के चेयरमैन राजेंद्र विज के मार्गदर्शन से खिलाड़ियों में उत्साह बना रहता है। कार्यकारी जिला खेल अधिकारी राम स्वरूप शर्मा ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed