फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Guru Ramdas's birthday celebrated at Punjabi Gurdwara Sahib

Ambala News: पंजाबी गुरुद्वारा साहिब में गुरु रामदास का प्रकाश पर्व मनाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Guru Ramdas's birthday celebrated at Punjabi Gurdwara Sahib
अंबाला छावनी के पंजाबी गुरुद्वारा साहिब में गणमान्य को सम्मानित करते प्रबंधक। प्रवक्ता
अंबाला। पंजाबी गुरुद्वारा साहिब में बुधवार को धन-धन श्री गुरु रामदास महाराज का प्रकाश पर्व मनाया गया। शाम 7 बजे श्री रहिरास साहिब के पाठ से समागम शुरू हुआ। इसके बाद भाई दविंदर सिंह ने कीर्तन से संगत को निहाल किया। रात 8:30 से 10 बजे तक गुरु नानक देव के साथी भाई मरदाना जी के वंशज भाई लाल सिंह (पटियाला वाले) ने कीर्तन किया।
विज्ञापन

कीर्तन की समाप्ति पर पूर्व प्रधान बीएस बिंद्रा, प्रधान कुलजीत सिंह बेदी, जत्थेदार हरपाल सिंह मछौंडा और गुरमीत सिंह कालड़ा ने कीर्तनकारों को सिरोपा भेंट किया। बीएस बिंद्रा ने मछौंडा व कालड़ा को भी सम्मानित किया। इस दौरान गुरमीत सिंह कालड़ा ने लंगर की सेवा निभाई, वहीं हरपाल सिंह मछौंडा ने बिल्डिंग फंड के लिए 50 हजार रुपये दिए। इस मौके पर मनिंदर सिंह बिंद्रा, जसवंत सिंह भाटिया, राजेंद्र सिंह राजा, सोनू सचदेवा सहित काफी संख्या में संगत मौजूद रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed