{"_id":"e4a102266df5fd5210a38bc781ba8746","slug":"guest-teacher-gheroed-mullana-s-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों ने घेरा मुलाना का घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों ने घेरा मुलाना का घर
अंबाला
Updated Mon, 23 Sep 2013 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला में अतिथि अध्यापकों ने रविवार को मांगों को लेकर शहर के सेक्टर सात स्थित कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष फूलचंद मुलाना के आवास का घेराव कर प्रदर्शन और नारेबाजी की।
पुलिस ने शिक्षकों को मुलाना की कोठी से पहले ही रोक दिया। इस दौरान पुलिस और टीचरों में नोकझोंक भी हुई।
शिक्षक मुलाना को बुलाने की जिद पर अड़े रहे और हंगामा करते रहे। लेकिन मुलाना नहीं पहुंचे और प्रदर्शनकारी बगैर
ज्ञापन दिए लौट आए
लंबे समय से अतिथि अध्यापक नियमित करने की मांग करते आ रहे हैं। शिक्षक अपना मांग पत्र ज्ञापन के रूप में मुलाना को सौंपना चाहते थे। तयशुदा कार्यक्रम के चलते शिक्षक जुलूस के रूप में मुलाना की कोठी की ओर बढ़ने लगे। इस दौरान अंबाला, पंचकूला, कैथल, अंबाला व यमुनानगर जिलों के शिक्षक मौजूद रहे।
इसलिए भड़के शिक्षक
अंबाला मंडल के पांच जिलों कुरुक्षेत्र, कैथल, अंबाला, यमुनानगर और पंचकूला के सभी अतिथि अध्यापक रविवार को शहर के महावीर पार्क में इकट्ठा होना शुरू हो गए थे।
विज्ञापन
दोपहर करीब 2 बजे वह वहां से जलूस की शकल में मुलाना की कोठी पर पहुंचे। शिक्षकों ने वहां पहुंचे एसीपी राहुल देव को आग्रह किया कि पुलिस बीच में यदि आएगी तो स्थिति बिगड़ सकती है। मौके की नजाकत को समझते हुए पुलिस ने पुलिस शिक्षकों को समझाने में जुट गई। लेकिन शिक्षक मुलाना की कोठी पर पहुंच गए।
दो अक्तूबर को रोहतक में प्रदर्शन
इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष अरुण मलिक, प्रधान महासचिव राजेंद्र शर्मा शास्त्री, उप प्रधान रणबीर सुहाग, सचिव कुलदीप झरौली, कोषाध्यक्ष शिवचरण सैनी, सह कोषाध्यक्ष राम कुमार सैनी, सुरेश कुमार, शशि भूषण, नरेश यादव, जय भगवान, मुकेश पूनिया, कप्तान आर्य, राजेश शर्मा सहित अन्य अतिथि अध्यापक मौजूद थे।
अतिथि अध्यापको ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया तो दो अक्तूूबर को रोहतक में प्रदर्शन किया जाएगा।