{"_id":"626848f845c3240acf19379f","slug":"guddi-wife-of-former-councilor-accused-of-drug-smuggling-arrested-ambala-news-knl1062333109","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशा तस्करी के आरोपी पूर्व पार्षद की पत्नी गुड्डी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशा तस्करी के आरोपी पूर्व पार्षद की पत्नी गुड्डी गिरफ्तार
विज्ञापन
अंबाला। नशा तस्करी के आरोपी पूर्व पार्षद की पत्नी गुड्डी को पुलिस ने 20 दिन बाद काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपी को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से पांच दिन का रिमांड मंजूर हुआ है।
बता दें कि 6 अप्रैल को गुड्डी को पकड़ने के लिए गई रेड पार्टी पर पथराव हो गया था। उस समय गुड्डी मौके से फरार हो गई थी। इस हमले में चार पुलिस मुलाजिम घायल हो गए थे। इस दौरान पुलिस ने गुड्डी के पति पूर्व पार्षद राजेश व उसके बेटे को काबू कर लिया था। कुछ दिन बाद पंजाब से गुड्डी की एक गाड़ी, नकदी व जेवरात बरामद हुए थे। उसको पकड़ने के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई थी। एनडीपीएस एक्ट के तहत पुलिस ने एचडीएफसी बैंक के चार खातों को भी केस से अटैच कर सीज कर दिया था। उसमें करीब 11 लाख की राशि सीज हो गई थी। साथ ही अवैध अतिक्रमण कर बनाए गए गोदाम पर भी जेसीबी चला दी गई थी। रिमांड के दौरान नशा लाने की जगह से लेकर बनाई गई प्रॉपर्टी का भी पता लगाने का प्रयास करेगी।
हेरोइन के साथ पकड़े गए आरोपी ने लिया था गुड्डी का नाम
पुलिस ने बताया कि 1 मार्च को हाउसिंग बोर्ड चौकी को सूचना मिली थी कि आरोपी मादक पदार्थों की तस्करी का काम करता है। पुलिस ने बैडमिंटन हॉल सुभाष पार्क रोड छावनी के पास से युवक को काबू किया था। उसके कब्जे से 8 ग्राम 5 मिलिग्राम हेरोइन बरामद हुई थी। पूछताछ में आरोपी की पहचान मनदीप सिंह निवासी गांव खेड़ी जिला यमुनानगर के रूप में हुई थी। आरोपी ने पुलिस को बताया था कि आरोपी गुड्डी भी इस मामले में संलिप्त है।