फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   GRP reaches the goldsmith who bought the gold of the female passenger

Ambala News: महिला यात्री का सोना खरीदने वाले सुनार तक पहुंची जीआरपी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Nov 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
GRP reaches the goldsmith who bought the gold of the female passenger
अंबाला। सरयू-यमुना एक्सप्रेस से महिला यात्री के सोने के गहने चोरी करने वाले आरोपी को बेशक जेल भेज दिया है, लेकिन जिस सुनार ने चोर से सोना खरीदा था, उसे जीआरपी ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए सुनार की पहचान हांसी निवासी महेंद्र के तौर पर हुई है। जीआरपी ने कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को शनिवार तक रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

सोने की बरामदगी के लिए जल्द ही जीआरपी सुनार के ठिकानों पर दबिश देगी ताकि महिला यात्री के सोने के गहनों की रिकवरी हो सके। इस मामले में पहले जीआरपी ने हिसार निवासी आर्यन को गिरफ्तार किया था। रिमांड के दौरान आरोपी ने बताया था कि उसने ट्रेन से चोरी किए गए गहनों को हांसी के सुनार को बेचा था।
विज्ञापन


यह था मामला
घटना दो जून की है। इस संबंध में 9 जून को अंबाला छावनी के जीआरपी थाने में मामला दर्ज किया गया था। पंजाब की मोहाली निवासी रीता झा की शिकायत पर यह कार्रवाई हुई थी। रीता झा ने बताया था कि दो जून को वह अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर आई थी और उन्हें अमृतसर से जयनगर जाने वाली ट्रेन नंबर 14650 सरयू-युमना एक्सप्रेस में सवार होना था। ट्रेन जब प्लेटफार्म पर आई और वह ट्रेन में सवार होने लगी तो इस दौरान किसी अज्ञात ने उनका पर्स काटकर सोने का एक सेट हाथ के कंगन, एक सेट कान की बालियां और दो अंगूठियां निकाल ली। जब वह अपने घर पहुंची और पर्स खोला तो उन्हें चोरी की जानकारी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


- आरोपी आर्यन की शिनाख्त पर एक सुनार को गिरफ्तार करके रिमांड पर लिया है ताकि महिला यात्री के गहनों की रिकवरी हो सके।
- हरीश कुमार, प्रभारी जीआरपी थाना, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed