Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Grandson and granddaughter take their grandfather and grandmother to school for their exams

Ambala News: दादा, दादी को परीक्षा दिलवाने स्कूल लेकर पहुंचे पोता, पोती

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Sep 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Grandson and granddaughter take their grandfather and grandmother to school for their exams
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दुखेड़ी में सास कांता देवी और बहु सोनिया ने एक साथ उल्लास परीक्ष
अंबाला सिटी। उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार को जिलेभर के 465 सामाजिक जनचेतना केंद्रों में तीसरे चरण की परीक्षा करवाई गई। इस केंद्र में 4850 लर्नर ने परीक्षा दी। परीक्षा के लिए 1500 कर्मचारियों को परीक्षा केंद्र अधीक्षक और परीक्षक के रूप में नियुक्त किया गया। वहीं, 70 से 75 वर्ष की आयु के बुजुर्ग भी जोश के साथ परीक्षा देते दिखे। कहीं पति-पत्नी तो कहीं पर सास-बहु एक साथ परीक्षा देने पहुंचे। मोहड़ा में पोता अपने दादा को और दुराना में पोती अपनी दादी को परीक्षा दिलाने स्कूल पहुंची।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बलाना में जिला शिक्षा अधिकारी सुधीर कालड़ा ने परीक्षा उपरांत लर्नर्स से बातचीत करते हुए प्रश्न पत्र के भाग-ख (लिखित परीक्षा) के प्रश्न संख्या 6, जिसमें पौधरोपण के बारे में पांच वाक्य लिखने थे, के बारे में बातचीत की। लर्नर्स ने प्रश्न के उत्तर में बताया कि हमें ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने चाहिए, यह हमें ऑक्सीजन देते हैं, छाया देते हैं, वर्षा लाने में मदद करते हैं, हमें अपने व परिवारजनों के जन्मदिन पर पौधा लगाना चाहिए। इस पर जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी लर्नर के लिए ताली बजाई और लर्नर्स के साथ विद्यालय में पौधरोपण किया।
विज्ञापन


इन अधिकारियों ने परीक्षा का किया निरीक्षण
जिला शिक्षा अधिकारी सुधीर कालड़ा सहित जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ज्योति रानी, उप जिला शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार, डीपीसी प्रमोद कुमार, डाइट लेक्चरर, एपीसी, जिला उल्लास कॉर्डिनेटर कृष्ण पुनिया, सभी खंड शिक्षा अधिकारी व सभी सीआरसी प्रिंसिपल आदि अधिकारियों ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। जिला शिक्षा अधिकारी सुधीर कालड़ा ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मोहड़ा, दुराना, माजरी, बलाना व राजकीय उच्च विद्यालय नूरपुर कोंकपुर व धन्यौड़ा के परीक्षा केंद्रों और उल्लास जनचेतना केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी इन चरण में हो चुकी परीक्षा
इससे पहले 22 सितंबर 2024 को पहले चरण की परीक्षा हुई थी, जिसमें जिले में 6721 लर्नर ने परीक्षा दी थी और 6141 लर्नर्स ने परीक्षा पास की थी। इसी तरह दूसरे चरण की परीक्षा बीते 30 मार्च को हुई थी, जिसमें जिले में 4872 लर्नर्स ने परीक्षा दी थी और 4685 लर्नर्स ने परीक्षा पास की थी। पिछले दोनों चरण की परीक्षा में अंबाला जिले के कुल 10,826 लर्नर्स परीक्षा पास कर चुके हैं।


परीक्षा में यह पूछे गए प्रश्न
उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत परीक्षा कुल 150 अंक की रही। जिसमें पढ़ना, लिखना और संख्यात्मक भाग रहे। यह सभी 50-50 अंक के भाग रहे। इन तीनों में उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। प्रत्येक में 17-17 अंक लेने जरूरी हैं। इन तीनों भाग में चित्र मिलान, सही-गलत, चित्रों के नाम लिखना, सही शब्द चुनना, वाक्य बनाना, गणित में संख्या ज्ञान, मुद्रा, जोड़-घटा, गुणा-भाग आदि प्रश्न आए।

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दुखेड़ी में सास कांता देवी और बहु सोनिया ने एक साथ उल्लास परीक्ष

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दुखेड़ी में सास कांता देवी और बहु सोनिया ने एक साथ उल्लास परीक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed