फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Government should create employment opportunities by investing in education

Ambala News: शिक्षा में निवेश से रोजगार के अवसर पैदा करे सरकार - A

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Feb 2024 03:06 AM IST
विज्ञापन
Government should create employment opportunities by investing in education
कप्तान
अंबाला सिटी। आने वाले बजट के लिए आमजन के साथ युवाओं को भी उम्मीद बंधी है। अधिकतर युवाओं की बजट के लिए मांग है कि सरकार शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में अधिक निवेश करें। इससे शिक्षा व्यवस्था में सुधार हो सके।
विज्ञापन

शुक्रवार को अमर उजाला से बातचीत के दौरान युवाओं ने कहा कि रोजगार के लिए सरकार को अच्छी नीति बनानी चाहिए। इससे प्राइवेट नौकरियों में भी युवाओं को लाभ मिले। युवाओं की मांग है कि सरकार को बजट में रोजगार के नए- नए विकल्पों पर निवेश बढ़ाना चाहिए।
विज्ञापन

शिक्षा में अधिक निवेश की उम्मीद
संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा की तैयारी करने वाले 26 वर्षीय नदी मोहल्ला निवासी सिद्धार्थ ने बताया कि सरकार को शिक्षा में निवेश अधिक बढ़ाना चाहिए। इसके साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं को भी बेहतर बनाने का प्रयास किया जाना चाहिए। प्राइवेट नौकरियों को और अधिक औपचारिक किया जाना चाहिए। उन्हें बजट से शिक्षा में अधिक निवेश की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो : 5
शिक्षा में टैक्स से मिले राहत
सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले 26 वर्षीय कप्तान ने बताया कि उसने बीएड की पढ़ाई की हुई है। वह एचटेट की तैयारी कर रहा है। बजट पर कप्तान ने कहा कि सरकार को शिक्षा को टैक्स में राहत देनी चाहिए। जिससे हर वर्ग के युवा को पढ़ने का मौका मिल सके।
फोटो : 6
निजी क्षेत्र में भी हो निवेश
एसएससी की तैयारी कर रहे 24 वर्षीय भरत ने बताया कि बजट में सरकार को निजी क्षेत्र में भी निवेश बढ़ाना चाहिए। जिससे निजी क्षेत्र में भी युवाओं को रोजगार मिल सके वहीं पेपर निजी शिक्षण संस्थानों में फीस को कम किया जाना चाहिए।
फोटो : 7
नियमित तौर पर हो भर्ती
22 वर्षीय बबलू ने बताया कि सरकार को भर्ती प्रक्रिया को नियमित करने के लिए निवेश करनी चाहिए। इससे अधिक से अधिक युवा वर्ग को रोजगार मिल सके। इसके साथ ही शिक्षा को भी कर रहित कर देना चाहिए। इससे जरूरतमंदों को भी अच्छी शिक्षा मिल सके।

फोटो : 8
स्वरोजगार को बढ़ावा दे सरकार
हरियाणा कर्मचारी आयोग की परीक्षाओं की तैयारी करने वाले 24 वर्षीय मनीष ने बताया कि बजट में सरकार को ऐसे संस्थानों में निवेश बढ़ाना चाहिए जिससे अधिकतम युवा वर्ग को रोजगार प्राप्त हो सके। इसके साथ ही अपने व्यवसाय के लिए भी युवा वर्ग को कर में कुछ राहत देनी चाहिए।

कप्तान

कप्तान

कप्तान

कप्तान

कप्तान

कप्तान

कप्तान

कप्तान

कप्तान

कप्तान

कप्तान

कप्तान

कप्तान

कप्तान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed