फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Government should celebrate Shri Arut Maharaj's birth anniversary at the state level: Sandeep

श्री अरूट महाराज की जयंती राज्य स्तर पर मनाए सरकार : संदीप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Government should celebrate Shri Arut Maharaj's birth anniversary at the state level: Sandeep
अंबाला सिटी। राष्ट्रीय पंजाबी महासंघ के 87 सदस्यों की कार्यकारिणी शनिवार को घोषित की गई। इसकी घोषणा महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट संदीप सचदेवा ने की। उन्होंने बताया कि कार्यकारिणी की 58वीं बैठक वृंदावन में 14 और 15 मार्च को होगी। इस अवसर पर उन्होंने राज्य सरकार से मांग करते हुए कहा कि जिस प्रकार प्रदेश सरकार सभी 36 बिरादरी के संतों, महापुरुषों, संस्थापकों की जयंती राज्य स्तर पर मनाती है, उसी प्रकार प्रदेश में तीन बार भाजपा की सरकार बनाने वाले पंजाबी समाज के प्रवर्तक श्री अरूट महाराज की जयंती भी 30 मई को राज्य स्तर पर मनाई जाए। उन्होंने कैंट में बनने वाले हवाई अड्डे का नामकरण भी श्री अरूट महाराज के नाम पर करने की मांग सरकार से रखी। इस अवसर पर राष्ट्रीय पंजाबी महासंघ के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अश्विनी ढींगरा, महासचिव अरुण मेहंदीरत्ता, कोषाध्यक्ष राजीव मदन, जोन 13 के अध्यक्ष सुरेंद्र पाल कुमार व राष्ट्रीय कार्यकारिणी के संजय चोपड़ा, गुलशन भाटिया आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed