फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Government is changing the Constitution: Selja

संविधान को बदल रही सरकार : सैलजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Sep 2023 01:55 AM IST
विज्ञापन
Government is changing the Constitution: Selja
प्रदेश कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष कुमारी सैलजा मंगलवार को अपने आवास पर पहुंची।
अंबाला सिटी। प्रदेश कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष कुमारी सैलजा मंगलवार को अपने आवास पर पहुंची। सैलजा ने कहा कि केंद्र सरकार साजिश के तहत बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेड़कर के संविधान को बदलने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस कभी भी सरकार को उसकी मंशा में कामयाब नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि महंगाई-बेरोजगारी व भ्रष्टाचार को लेकर अब देश की जनता भाजपा सरकार को सत्ता से बाहर करने की तैयारी कर चुकी है। उन्होंने कहा कि सरकार जनहित के मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने का हर संभव प्रयास कर रही है। मगर अब जनता को भाजपा सरकार की हकीकत का पता चल चुका है। सैलजा ने कहा कि पिछले नौ साल से हरियाणा में भाजपा की सरकार है। मगर यहां न सरकार है न ही प्रशासन। जनता को छोटी छोटी समस्याओं के लिए दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। हक के लिए आवाज उठाने वाली बेटियों व महिला कर्मचारियों पर लाठियां बरसाई जा रही हैं। हर कर्मचारी की दुर्गति हो रही है। उन्होंने कहा कि जनता में बढ़ते आक्रोश की वजह से अब मुख्यमंत्री तक को जनता के विरोध का सामना करना पड़ रहा है। सैलजा ने कहा कि छत्तीसगढ़ व राजस्थान में कांग्रेस दोबारा सत्ता में आ रही है, जबकि मध्यप्रदेश के साथ हरियाणा में भी कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। बेरोजगारी में हरियाणा नंबर वन है। जबकि महंगाई व भ्रष्टाचार से भी जनता बेहाल है। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी प्रधान रामकिशन गुर्जर, विधायक रेणू बाला, पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन, पूर्व डिप्टी स्पीकर अकरम खान, पूर्व एमपी चरणजीत सिंह रोड़ी, पूर्व विधायक बलवान दौलतपुरिया, पूर्व विधायक रिसाल सिंह, पूर्व विधायक राजपाल भूखड़ी, प्रदेश कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रोहित जैन, परविंद्र परी, श्याम सुंदर बत्तरा, निर्मल चौहान, वेणु अग्रवाल व अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed