फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Government employees on strike every day due to loss of trust: Kumari Selja

भरोसा टूटने से हर रोज हड़ताल पर सरकारी कर्मी : कुमारी सैलजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Dec 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Government employees on strike every day due to loss of trust: Kumari Selja
अंबाला। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री, कांग्रेस कार्यसमिति की सदस्य व हरियाणा कांग्रेस की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा ने शनिवार देर रात कैंट में अपने आवास पर कांग्रेसी नेताओं के साथ बैठक की। बैठक में प्रदेश के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष रामकिशन गुर्जर मौजूद रहे। सैलजा ने कांग्रेसी नेताओं को हरियाणा में होने वाले चुनावों को लेकर तैयारियों से संबंधित दिशा-निर्देश जारी किए।
विज्ञापन

दूसरी ओर उन्होंने कई मामलों को लेकर भाजपा-जजपा सरकार पर हमला बोला। सैलजा ने कहा कि भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों का भरोसा पूरी तरह से खो चुकी है। भरोसा टूटने के कारण ही किसी न किसी महकमे के कर्मी हर रोज हड़ताल पर जा रहे हैं। कर्मचारियों से चुनाव के समय किए गए वादे चार साल बीतने पर गठबंधन सरकार पूरे नहीं कर पाई है।
विज्ञापन

सैलजा ने कहा कि शहरी निकाय विभाग के सफाई कर्मियों की हड़ताल के कारण प्रदेश के शहरों में गंदगी के अंबार लगने शुरू हो गए हैं। हड़ताल लंबी चली तो शहरों में रह रहे लोगों का जीवन काफी मुश्किल हो सकता है क्योंकि साफ-सफाई न होने व गंदगी के ढेर लगने से बदबू इनके लिए परेशानी का सबब बन सकती है। इनके साथ ही नगर पालिका, नगर परिषद, नगर निगम का अन्य स्टाफ, जिसमें क्लर्क, ठेके पर लगे कर्मी भी हड़ताल पर होने से आम जनता के अन्य काम होने भी बंद हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इससे पहले ग्रामीण सफाई कर्मियों की हड़ताल लंबी चल चुकी है। उस समय गांवों में गंदगी ने जीना मुहाल कर दिया था। वहीं मांगों के लिए आशाकर्मी का लंबा चला संघर्ष तो किसी से भी छिपा नहीं है। ऐसा कोई दिन नहीं जाता, जब प्रदेश के अखबारों की सुर्खियां किसी न किसी कर्मचारी संगठन की हड़ताल या धरना न बनती हों। सरकार कर्मचारियों का विश्वास खो चुकी है और कर्मचारी अब सिर्फ चुनाव के इंतजार में हैं, ताकि इस सरकार को चलता किया जा सके। बैठक में विधायक रेनू बाला, विधायक शेर सिंह गोगी, पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष रोहित जैन, पूर्व युवा अध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद परविंद्र सिंह परी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed