फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Goods worth crores stolen from rice mill closed for 17 years, owner filed a case against five stakeholders

17 साल से बंद चावल मिल से करोड़ों का माल चोरी, मालिक ने पांच हिस्सेदारों पर दर्ज करवाया केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 01:11 AM IST
विज्ञापन
Goods worth crores stolen from rice mill closed for 17 years, owner filed a case against five stakeholders
Goods worth crores stolen from rice mill closed for 17 years, owner filed a case against five stakeholders - फोटो : Ambala
(अंबाला)नारायणगढ़। बधौली-कालपी मार्ग स्थित गांव बड़ा के पास 17 सालों से बंद पड़ी चावल मिल से करीब एक करोड़ का सामान चोरी करने का मामला सामने आया है। मालिक जब चावल मिल में पहुंचा तो 100 तिरपालें, लगभग 2000 क्विंटल चावल, 90 हजार खाली बोरियां, मशीनरी गायब देखकर उसे होश उड़ गए। अपने स्तर पर जांच करने के बाद मालिक ने इलाका पुलिस को अपने ही पांच हिस्सेदारों के खिलाफ शिकायत दी। पुलिस ने
विज्ञापन

नारायणगढ़ निवासी साखी गोपाल की शिकायत पर पांच लोगों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
साखी गोपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव बड़ा के निकट उनका एक चावल मिल है जोकि हिस्सेदारों की अनबन के चलते वर्ष 2004 में बंद हो गया था। इस मिल का सारा सामान वहीं पर ही था लेकिन गत 23 सितंबर को जब शैलर में गया तो उसने पाया कि वहां पर उक्त सामान व एक हजार ग्रेड झरना मोटर और काफी अन्य सामान वहां पर मौजूद नहीं था।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता के अनुसार उसके द्वारा खोजबीन करने पर पाया कि उपरोक्त सामान उमेश कुमार, अश्विनी कुमार, हरबंस लाल, कृष्ण लाल, रवि आदि जोकि इस चावल मिल में उसके साथ अभी तक हिस्सेदार हैं ने खुर्दबुर्द कर दिया। जांच अधिकारी राकेश कुमार एचसी ने बताया कि साखी गोपाल की शिकायत पर इस शैलर में हिस्सेदार रहे 5 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed