फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Goods thrown despite court order, instructions to register case

Ambala News: कोर्ट के आदेश के बावजूद फेंका सामान, केस दर्ज करने के निर्देश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 May 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Goods thrown despite court order, instructions to register case
शास्त्री कॉलोनी ​स्थित आवास पर समस्याएं सुनते केबिनेट मंत्री अनिल विज। प्रवक्ता
अंबाला। छावनी विधानसभा क्षेत्र के लोगों की वीरवार को ऊर्जा, परिवहन और श्रम मंत्री अनिल विज ने समस्याएं सुनीं। इस दौरान बीडी फ्लोर मील क्षेत्र से आई बुजुर्ग महिला ने बताया कि उसके मकान का केस कोर्ट में चल रहा था और कोर्ट ने उसके हक में निर्णय दिया था।
विज्ञापन

इसके बावजूद कुछ लोगों ने उसका सामान घर से बाहर फेंका और उसे घर से निकाल दिया। मंत्री अनिल विज ने इसपर मौके पर मौजूद डीएसपी को महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। अन्य मामलों में भी विज ने पुलिस को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन


घर से निकालने का आरोप, कार्रवाई के निर्देश

श्याम नगर निवासी महिला ने शिकायत में कहा कि उसके पति की गत दिनों मृत्यु हो गई थी। वह साझे मकान में रहती थी, मगर पति की मृत्यु के बाद उसके जेठ ने जबरन उसे घर से निकाल दिया। कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने पुलिस को इस मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए। इसी प्रकार छावनी निवासी व्यक्ति ने शिकायत देते हुए बताया कि उसने अपनी बेटी को कनाडा भेजने के लिए जगाधरी स्थित एजेंटों से संपर्क किया था। एजेंटों ने इसके लिए उनकी बेटी के कागजात और सिक्योरिटी के तौर पर ढाई लाख रुपए भी वसूले। इसके बावजूद बेटी को कनाडा नहीं भेजा गया। विज ने मामले में एसपी यमुनानगर को शिकायत पर कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed