फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Goods missing from house, complaint lodged

Ambala News: मकान से सामान गायब, दी शिकायत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2024 06:40 AM IST
विज्ञापन
Goods missing from house, complaint lodged
अंबाला। सेना में तैनात ट्रेडमैन के सुंदर नगर स्थित घर से डबल बैड, कूलर, अलमारी, पंखा और पानी की मोटर चोरी हो गया। इसके बाद पीड़ित सुरेंद्र कुमार ने थाना पडाव पुलिस को चोरी की शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है। थाना पडाव पुलिस को दी शिकायत में छावनी के सुंदर नगर निवासी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि वह अंबाला छावनी में सेना में ट्रेडमैन के पद पर है। सुरेंद्र कुमार के अनुसार दो साल पहले उन्होंने अपना मकान अमित कुमार और उसके परिवार को किराये पर दिया था। इसके बाद सुरेंद्र कुमार अपने परिवार के साथ लाल कुर्ती में किराये के मकान में रहने लगे। इस दौरान वह सुंदर नगर में अपने घर पर अमित कुमार से किराया लेने जाते थे। जून महीने से अमित कुमार ने किराया और बिजली का बिल देना बंद कर दिया। इसके बाद अमित कुमार बहाने बनाने लगा और किराया बाद में देने की बात कहने लगा। इस दौरान तीन महीने का समय बीत गया। पीड़ित का आरोप है कि चार दिन पहले अमित कुमार बिना किराया दिए रात के समय सुंदर नगर स्थित किराये के मकान से सामान ले गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed