फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Gold worth Rs 19.63 lakh stolen from train, snatcher caught

Ambala News: ट्रेन से 19.63 लाख का सोना चोरी, पकड़ा झपटमार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Nov 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
Gold worth Rs 19.63 lakh stolen from train, snatcher caught
जीआरपी को मामले की जानकारी देता पीड़ित। संवाद
अंबाला। अमृतसर से 19 लाख 63 हजार 446 रुपये का सोना लेकर ग्वालियर जा रहे यात्री से झपटमारी हुई। घटना 16 नवंबर सुबह 4.30 बजे को उस समय हुई, जब ट्रेन नंबर 20808 हीराकुंड एक्सप्रेस अंबाला कैंट स्टेशन से आगामी स्टेशन के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन

इस दौरान एसी कोच बी-3 में चढ़ा एक युवक सीट नंबर 71 पर बैठे अमृतसर निवासी अतुल वर्मा के सिरे के नीचे रखे बैग को झपट कर ले गया और चलती ट्रेन से नीचे कूद गया। बैग में लाखों रुपये का सोना था। अचानक हुई इस घटना से अतुल हैरान-परेशान हो गया। ट्रेन से ही उसने पूरी आवाज के साथ झपटमार को आवाज भी लगाई।झपटमार कुछ देर के लिए रुका और उसकी तरफ देखा, लेकिन फिर वो अंधेरे में गायब हो गया। अतुल ने बताया कि उसने युवक की शक्ल देख ली थी। उसने आरोपी का हुलिया और कपड़ों की जानकारी जीआरपी के साथ साझा की। वहीं उसने बताया कि उसके सिर के पास मिठाई का एक कैरी बैग था। इसमें लाल गुलाबी रंग कपड़े में सब्जी का डिब्बा लिपटा हुआ था। डिब्बे के साथ प्लास्टिक के कवर में सोने व मोती के जेवर थे।
विज्ञापन

हुलिए के आधार पर पकड़ा झपटमार
पीड़ित यात्री द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर जब जीआरपी प्रभारी धर्मवीर सिंह ने अपराधियों का खाता खंगाला तो इसमें एक पुराना शातिर चोर नजर आया। यह चोर 2012 में भी ऐसे ही सोने की झपटमारी में पकड़ा गया था और उसके कब्जे से लाखों रुपये का 25 तोला बरामद किया था। आरोपी की पहचान बंधु नगर निवासी 27 वर्षीय अर्जुन के तौर पर हुई है जोकि पहले भी छीना-झपटी के कई मामलों में संलिप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
प्राथमिक पूछताछ के दौरान आरोपी अर्जुन ने झपटमारी की वारदात को कबूलने से साफ इंकार कर दिया। उसने बताया कि घटना के समय वो अंबाला में ही नहीं था। लेकिन जब जीआरपी ने सख्ती की तो आरोपी ने कुछ घंटे में ही अपना गुनाह कबूल लिया। इसके बाद जीआरपी ने आरोपी के ठिकाने पर दबिश देकर ट्रेन से झपटा गया सोना व मोती बरामद कर लिए हैं।
धर्मवीर सिंह, प्रभारी जीआरपी, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed