फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   God's special grace is on the person with an ego-free heart: Govind Shastri

अहंकार मुक्त हृदय वाले व्यक्ति पर ईश्वर की विशेष कृपा : गोविंद शास्त्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
God's special grace is on the person with an ego-free heart: Govind Shastri
अंबाला शहर के श्रीकृष्ण कृपा गीता मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा सुनते श्रद्धालु। प्रवक्ता
श्रीमद्भागवत कथा में रासलीला और बांसुरी के आध्यात्मिक महत्व पर डाला प्रकाश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। श्रीकृष्ण कृपा गीता मंदिर में श्रीकृष्ण कृपा सेवा समिति की ओर से श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया। कथा के छठे दिन गोविंद मुदगिल शास्त्री ने रासलीला और बांसुरी के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डाला।
शास्त्री ने बताया कि बांसुरी भगवान श्रीकृष्ण को अत्यंत प्रिय है। इसके तीन गुण हैं, यह सुरीली, सीधी और भीतर से खाली होती है। उन्होंने कहा कि सरल व्यवहार, मधुर वाणी और अहंकार मुक्त हृदय वाले व्यक्ति पर ईश्वर की विशेष कृपा होती है। शास्त्री ने महारास को जीव और परमात्मा के मिलन का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि रासलीला के माध्यम से भगवान ने जीवात्मा को ईश्वर से जुड़ने का संदेश दिया। सकारात्मक विचार जीवन को नई दिशा देते हैं। मन का भाव बदलते ही व्यक्ति का संसार बदल जाता है। कथा के दौरान वृंदावन के पांच प्रमुख स्वरूपों बांके बिहारी, राधा वल्लभ, राधा रमण, गोविंद देव और श्रीनाथ जी का भी उल्लेख किया गया।
विज्ञापन

भागवत महापुराण का महत्व
हरिद्वार से आए महामंडलेश्वर डॉ. स्वामी विवेकानंद महाराज ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। उनके उत्तराधिकारी रविंद्रानंद ने भागवत महापुराण की महिमा बताई। उन्होंने कहा कि यह ग्रंथ भक्ति, ज्ञान और वैराग्य का अद्भुत संगम है। इसके श्रवण से मोक्ष की प्राप्ति होती है। कार्यक्रम के अंत में समिति प्रधान विनोद बंसल और प्रेम सागर ने सपरिवार भागवत महापुराण का पूजन किया।

अंबाला शहर के श्रीकृष्ण कृपा गीता मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा सुनते श्रद्धालु। प्रवक्ता

अंबाला शहर के श्रीकृष्ण कृपा गीता मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा सुनते श्रद्धालु। प्रवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed