फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Give the message of brotherhood and solidarity on Maharaja Agrasen Jayanti

महाराजा अग्रसेन जयंती पर दें भाईचारे और एकजुटता का संदेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Sep 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Give the message of brotherhood and solidarity on Maharaja Agrasen Jayanti
बराड़ा। अग्रवाल धर्मशाला में हरियाणा वैश्य महासम्मेलन की एक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें महाराजा अग्रसेन जयंती मनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इसमें महासम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री के पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में राजीव जैन ने सुझाव दिया कि शोभायात्रा में इस बार झांकियां कम कर रथ यात्रा के साथ दो पहिया वाहनों की रैली का आयोजन किया जाना चाहिए। कलश यात्रा में महिलाओं की भागीदारी दिखाई देनी चाहिए, ताकि समाज में एकजुटता और भाईचारे का संदेश जाए।
विज्ञापन

राजीव जैन ने कहा कि महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर घरों पर ध्वज लहराएं। घर व व्यापारिक प्रतिष्ठान के मंदिर में भगवान अग्रसेन की मूर्ति रखकर पूजा करें। महाराजा अग्रसेन ने हमें समाजवाद, अहिंसा, गरीबों का उत्थान, न्याय प्रिय शासन व्यवस्था का सिद्धांत साढे़ पांच हजार वर्ष पूर्व दिया। जिस पर पूरी दुनिया अमल कर रही है। बैठक जिला प्रधान विकास सिंगला की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस अवसर महासचिव अजय गर्ग, युवा प्रधान तरुण अग्रवाल, पवन गुप्ता सीनियर उपप्रधान, नीरज अग्रवाल, प्रयास प्रधान विशाल सिंगला, डॉक्टर कुलदीप गुप्ता, संदीप गर्ग, राहुल गर्ग, कुलदीप गर्ग, राकेश सिंगला, आशीष गर्ग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed