Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Gita is a balance between materialism and spirituality: Gita Manishi

भौतिकवाद और अध्यात्म में संतुलन है गीता : गीता मनीषी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2024 02:17 AM IST
विज्ञापन
Gita is a balance between materialism and spirituality: Gita Manishi
गीता सत्संग में प्रवचन सुनने पहुंचे श्रद्धालु। संस्था
अंबाला सिटी। श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार की ओर से पुलिस लाइन में पांच दिवसीय दिव्य गीता सत्संग के चतुर्थ दिवस प्रवचन किए गए। इस अवसर पर समाजसेवी सुदर्शन परिवार अंबाला से अनुभव अग्रवाल, जीओ गीता दिल्ली के संयोजक मोहन गोयल ने दीप प्रज्वलन किया।
विज्ञापन

गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने कहा कि श्रीमद्भागवत गीता आज से 5162 वर्ष पूर्व दिया उपदेश है, लेकिन आज भी पूरी तरह प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि उस समय जिन परिस्थितियों में गीता उपदेश दिया गया था, आज भी वैसी ही परिस्थितियां पूरे विश्व के सामने एक गंभीर चुनौती बनकर खड़ी हैं।
विज्ञापन

गीता मनीषी ने कहा कि यह सत्य है कि भौतिकवादी विकास ने कई क्षेत्रों में नए आयाम स्थापित किए हैं लेकिन इस सत्य से भी इनकार नहीं किया जा सकता कि भौतिकवादी विकास में कहीं ना कहीं जीवन मूल्यों, परंपराओं और आदर्शों का ह्रास हुआ है। स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने कहा कि भगवद् गीता भौतिकवाद और अध्यात्म में संतुलन बनाकर जीवन को आगे बढ़ाने की अद्भुत प्रेरणा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिविर में 306 मरीजों की निशुल्क जांच
जीओ गीता द्वारा दिव्य गीता सत्संग के दौरान लिए सेवा प्रकल्प के अंतर्गत निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में कुल 306 मरीजों को जांचा। जीओ गीता के चेयरमैन दिनेश ग्रोवर एवं शिविर के इंचार्ज डाॅ. सम्राट ने बताया कि दो दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में अनुभवी डॉक्टरों की टीम ने जहां 223 मरीजों की जांच की। डाॅ. सम्राट ने बताया कि शिविर में न केवल ईसीजी ब्लड शुगर, पीएफटी, बीएमडी एवं बीपी आदि टेस्ट बिल्कुल निशुल्क किए।

गीता सत्संग में प्रवचन सुनने पहुंचे श्रद्धालु। संस्था

गीता सत्संग में प्रवचन सुनने पहुंचे श्रद्धालु। संस्था

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed