फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Girls were sent on the call of customers, the business was going on for seven months

Ambala News: ग्राहकों के बुलाने पर भेजते थे लड़कियां, सात माह से चल रहा था धंधा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Mar 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Girls were sent on the call of customers, the business was going on for seven months
अंबाला। छावनी के पूजा विहार से किराये के मकान में वेश्यावृत्ति का धंधा चलाने वाले पति-पत्नी को पुलिस ने शुक्रवार कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पूछताछ में आरोपी साहा निवासी तरूण ने बताया कि वह पूजा विहार में पिछले दो साल से रह रहा है और सात माह पहले ही उसने यह धंधा शुरू किया था। अलग-अलग जगह से लड़कियों को लाता था और उनके लिए अपने से अलग किराये पर कमरा लिया हुआ था। फोन पर ग्राहक से सेटिंग होने के बाद वह खुद ही लड़कियों को गाड़ी ले जाकर छोड़ता था और लाता था।
विज्ञापन

यह ग्राहक को तय करना होता था कि वह लड़की को होटल में बुलाता है या फिर किसी घर में। तरूण ने बताया कि उसकी पत्नी की दूसरी शादी है। घर से निकालने के बाद वह किराये के मकान पर रह रहे थे। बता दें कि वीरवार को महेश नगर थाना पुलिस ने डीएसपी अनिल कुमार के नेतृत्व में इस धंधे का भंडाफोड़ किया था। फर्जी ग्राहक के हाथ में नोट थमाकर भेजा गया था। जैसे ही सेटिंग हुई तो छापामारी कर पुलिस ने दंपती को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed