फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Girls showed talent in Mehndi competition, Ambala

मेहंदी प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाया हुनर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Aug 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Girls showed talent in Mehndi competition, Ambala
एसए जैन मॉडल स्कूल में बच्चों के सथा मौजूद संस्था के पदाधिकारी व अन्य। संवाद - फोटो : Ambala
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। भारत विकास परिषद नगर शाखा अंबाला शहर अग्रसेन चौक की ओर से सांस्कृतिक पखवाड़े के अंतर्गत सोमवार अंबाला सिटी के नागरिक अस्पताल में 84 जरूरतमंद मरीजों को दूध व ब्रेड वितरित किए गए। इसके अलावा राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मॉडल टाउन अंबाला शहर में मेहंदी प्रतियोगिता करवाई गई।
नर सेवा नारायण सेवा के मंत्र को मन में धारण कर संस्था के संयोजक पीके अग्रवाल, कमल गोयल, इंद्रपाल जैन, मदन लाल अग्रवाल, वीरेंद्र वालिया व डॉक्टर सौरभ गुप्ता ने अंबाला सिटी के नागरिक अस्पताल पहुंचकर मरीजों को दूध और ब्रेड वितरित की। वहीं संस्था की ओर से राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मॉडल टाउन अंबाला शहर में आयोजित मेहंदी प्रतियोगिता में लगभग 35 छात्राओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

अध्यक्षता महिला प्रमुख रेनू वालिया ने की। प्रतियोगिता प्रांतीय सह संयोजिका डॉक्टर अंजली भारती के नेतृत्व में आयोजित की गई। विजेता छात्राओं को मेडल और प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य कुसुम रानी भारत विकास परिषद नगर शाखा के सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार तीसरे कार्यक्रम के अंतर्गत अंबाला सिटी के एसए जैन सीनियर मॉडल स्कूल में गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। छात्रा अन्वेषा ने सरस्वती वंदना और नृत्य प्रस्तुत किया। इसके बाद स्कूल के अध्यापकों को सम्मानित किया गया। कक्षा बारहवीं पास कर चुके छात्रों ने अपने शिक्षकों की आरती करके रोली-टीका लगाकर, मालाएं पहनाते हुए उपहार देकर सम्मानित किया। कॉलेज से सेवानृवित प्राचार्य डॉ. प्रदीप स्नेही ने अपने संबोधन में छात्रों व शिक्षकों को कुछ सुझाव दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed