{"_id":"6477939cfcfe3226100cf724","slug":"girl-students-will-be-able-to-take-admission-on-240-seats-in-dev-samaj-college-facility-of-digital-library-also-ambala-news-c-36-1-amb1003-4309-2023-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: देव समाज कॉलेज में 240 सीट पर दाखिला ले सकेंगी छात्राएं, डिजिटल लाइब्रेरी की भी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: देव समाज कॉलेज में 240 सीट पर दाखिला ले सकेंगी छात्राएं, डिजिटल लाइब्रेरी की भी सुविधा
विज्ञापन
अंबाला सिटी। शहर के सबसे पुराने कॉलेजों में से एक देव समाज कॉलेज फॉर गर्ल्स में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पांच जून से शुरू होंगी। छात्राएं कॉलेज में हेल्प डेस्क से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगी। इसके लिए काॅलेज में तैयारी शुरू हो गई है।
कॉलेज में बीए की 80 और बीकॉम की 160 सीट पर दाखिला किया जाएगा। इस सत्र में कॉलेज में खासतौर पर छात्राओं को डिजिटल लाइब्रेरी और बुक बैंक की भी सुविधा मिल सकेगी। कॉलेज में बीए और बीकॉम संकाय चल रहे है। 2004 के बाद कॉलेज में बीकॉम संकाय शुरू हुआ था। इससे पहले यहां बीए संकाय ही चल रहा था और अब बीए और बीकॉम दोनों संकाय चल रहे हैं।
कॉलेज प्रिंसिपल प्रोफेसर मुक्ता अरोड़ा ने बताया कि कॉलेज में बीए और बीकॉम के लिए दाखिले पांच जून से शुरू होंगे। इससे पहले कॉलेज में प्री-रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया चल रही थी। अब प्री-रजिस्ट्रेशन करने वाली छात्राओं को दाखिले के बारे में सूचना दी जा रही है। कॉलेज में सप्ताह में एक बार लाइब्रेरी में ले जाकर भी छात्राओं को पढ़ाया जाता है ताकि छात्राओं को किताबों के बारे में पता चल सके। कॉलेज की लाइब्रेरी में 46 हजार किताबें हैं। कॉलेज की शुरूआत 1934 में लाहौर पाकिस्तान में हुई थी। अंबाला शहर में 1948 में कॉलेज शुरू हुआ था। शुरू से इस कॉलेज में लड़कियों के दाखिले होते रहे हैं। वहीं, इस बार भी बीए के साथ-साथ बीकॉम संकाय में भी लड़कियों का रुझान देखने को मिल रहा है।