फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   girl students told the causes and remedies of typhoid

छात्राओं ने टाइफॉयड के कारण और उपाय बताए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
girl students told the causes and remedies of typhoid
बराड़ा। गांव अधोया स्थित गुरुद्वारा साहिब के परिसर में मंगलवार को महर्षि मार्कंडेश्वर कॉलेज ऑफ नर्सिंग की दूसरे वर्ष की छात्राओं ने लघु नाटिका के माध्यम से टाइफॉयड रोग के कारण और उपाय बताए। टाइफॉयड रोग पर प्रकाश डालते हुए लघु नाटिका के माध्यम से ग्रामीणों को संदेश दिया कि यह एक गंभीर बीमारी है। यह साल्मोनेला एन्टेरिका सेरोटाइप टाइफी बैक्टीरिया से होता है। यह बैक्टीरिया गंदे पानी और खाने के जरिए लोगों के शरीर में प्रवेश करता है। इसके द्वारा यह रोग अन्य लोगों को संक्रमित करता है।
विज्ञापन

छात्राओं ने बताया कि टाइफॉयड के लिए ऊष्मायन अवधि लगभग 1-2 सप्ताह है और बीमारी लगभग 3-4 सप्ताह तक रहती है। उन्होंने अत: टाइफॉयड रोग होने पर पानी को उबाल कर, छानकर पीने और खाने को साफ सुथरे ढंग से खाने और ढक कर रखने की सलाह दी। शिविर में उपस्थित चिकित्सकों ने टाइफॉयड के लक्षण दिखाई पड़ने पर तुरंत जांच करवाने की सलाह दी। जागरूकता शिविर में पहुंचे ग्रामीणों का एमएम नर्सिंग कॉलेज के छात्राओं ने ब्लड प्रेशर और शुगर, जुकाम, खांसी व बुखार की जांच की। अभियान में ज्योति सरीन, पूजा जसवाल, इनु व मनप्रीत की टीम सहित बीएससी द्वितीय वर्ष के छात्राओं का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed