{"_id":"657df15447db3265d408dfc7","slug":"gidda-and-bhangra-also-made-the-audience-dance-ambala-news-c-36-1-amb1003-15333-2023-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: गिद्दा और भांगड़ा ने दर्शकों को भी नचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: गिद्दा और भांगड़ा ने दर्शकों को भी नचाया
विज्ञापन
अंबाला सिटी। शहर हिसार रोड स्थित तुलसी पब्लिक स्कूल में रजत जयंती समारोह नवरस-ए सिंफनी ऑफ इमोशंस मनाया। इसका शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ। इसमें नाम के अनुरूप विभिन्न नौ रसों जैसे कि शांत रस में गणेश वंदना और सर्वधर्म समभाव को दिखाते हुए बताया कि भक्ति से ही शांति मिलती है।
सिंगार रस में हरियाणवी, गुजराती नृत्यों की ओर से बच्चों ने सबको मंत्रमुग्ध ही कर दिया। भयानक रस से समाज में फैली भयानकताएं बच्चों ने अपने नृत्य नाटिका में दिखाई। रौद्र रस में शिव तांडव ने सबका मन मोह लिया। करुण रस के माध्यम से बच्चों ने मां और बेटी के रिश्तों पर बड़ा ही मार्मिक संदेश दिया।
वीर रस में झांसी की रानी नृत्य नाटिका देखकर दर्शकों के रोंगटे खड़े हो गए। वहीं हास्य रस में चार्ली चैपलिन और कठपुतलियों का नृत्य देख सभी हंस-हंसकर लोटपोट हो गए। वीभत्स रस द्वारा बच्चों ने नशे और बच्चों का अपना देश छोड़कर विदेश जाने पर पीछे उनके बुजुर्गों का क्या हाल होता है, जैसे बड़े ही संवेदनशील मुद्दे उठाए।
विज्ञापन
अंत में प्रस्तुत गिद्दा और भांगड़ा ने तो सभी दर्शकों को भी नाचने पर मजबूर कर दिया। बच्चों की प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। स्कूल निदेशक रीटा मुंजाल ने सभी अतिथियों और अभिभावकों का स्वागत किया। इस अवसर पर स्कूल के 10वीं और 12वीं में उच्च परिणाम देने वाले करीब 150 मेधावी बच्चों को सम्मानित किया गया। स्कूल चेयरमैन एचबी मुंजाल ने सभी का धन्यवाद किया।
कार्यक्रम की शोभा मुख्य अतिथि नीति आयोग की मेंटोर ऑफ चेंज मेंटोरक्स की सीईओ और फाउंडर डॉ. नैंसी जुनेजा ने बढ़ाई। सम्माननीय अतिथि के रूप में डॉ. मुनीष जिंदल ने शिरकत की। इसके अलावा विभिन्न संस्थाओं से कई अतिथि भी उपस्थित रहे। मुख्यातिथि का स्वागत विद्यालय की राइज एंड शाइन एकेडमी के घुडसवारों ने गॉर्ड ऑफ ऑनर से किया।