फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Ghasitpur bloody fighting, tension

घसीटपुर में खूनी संघर्ष, नौ लहुलूहान, तनाव

Mon, 14 Mar 2016 01:00 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, अंबाला
ब्यूरो /अमर उजाला, अंबाला Updated Mon, 14 Mar 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
घसीटपुर इलाके में रविवार देररात खूनी संघर्ष छिड़ गया। इस दौरान नौ लोग जहां लहुलूहान हो गए, वहीं पूरे इलाके में जबरदस्त तनाव की स्थिति बन गई। भारी पुलिस बल को देररात गांव में तैनात करना पड़ता, जबकि हालात इतने खराब थे कि  एक गुट के घायलों को पुलिस द्वारा अपनी निगरानी में अस्पताल तक पहुंचाना पड़ा। क्योंकि दूसरा पक्ष ज्यादा हावी था।
विज्ञापन

इलाका पुलिस देररात तक गांव में ही तैनात रही और स्थिति तनावपूर्ण बनी रही। इस हमले में एक पक्ष के गुरमेलो देवी, देवीदयाल, मायादेवी, विनोद, रघुबीर सिंह, मिंटू व दूसरे पक्ष के रामकुमार, कुसुम देवी व रूल्दा राम शामिल है। सभी को बुरी तरह लहुलूहान हालत में सिविल अस्पताल लाया गया। ये दोनों गुट डंडों, ईंटें व अन्य हथियारों के साथ एक-दूसरे से भिड़े थे।
विज्ञापन


पुरानी रंजिश के चलते हुआ था विवाद

जानकारी के अनुसार दोनों गुटों में काफी पुरानी रंजिश चल रही है। ये रंजिश एक जमीन के रास्ते को लेकर चल रही है। पहले भी ये दोनों गुट इसी मसले पर आमने-सामने हो चुके हैं। रविवार रात भी इसी मसले पर फिर से दोनों पक्षों में बहस हुई और देखते ही देखते बात खूनी संघर्ष तक पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रविवार को एक गुट के एक व्यक्ति और दूसरे गुट का दूसरा व्यक्ति गली में ही खड़े थे। अचानक फिर से दोनों व्यक्तियों में बहस हो गई। जिस पर एक व्यक्ति ने दूसरे व्यक्ति को पीट डाला। इस दौरान पीड़ित व्यक्ति की पत्नी और एक बुजुर्ग जब बीचबचाव करने आए,तो हमलावर ने उन पर भी हमला कर दिया।
इसी दौरान वहां जबरदस्त शोरगुल मच गया। जिसके बाद दोनों गुटों के लोग वहां एकत्रित हो गए। पहले वाले पीड़ित गुट ने हमलावर गुट के परिजनों पर धावा बोल दिया और उनके भी परिजनों को घायल कर दिया। हमले में लहुलूहान परिजन घबरा गए और तुरंत उन्होंने खुद को अपने घर में कैद कर लिया। लेकिन इस दौरान पहले वाले गुट के समर्थन में वहां और भी इलाकावासी आ गए, सभी ने दूसरे गुट के घर पर ईंटे बरसानी शुरू कर दी। इन ईंटों के वार से भी परिजन बुरी तरह घायल हो गए।

पुलिस ने संभाली स्थिति

उधर, घर में कैद पीड़ितों ने इसकी सूचना तुरंत इलाका पुलिस को दी। जिस पर इलाका पुलिस भारी तादाद में घसीटपुर पहुंच गई। पुलिस को देखकर दूसरे गुट के घर पर हमला कर रहे लोग वहां से भाग खड़े हुए। पुलिस ने मोर्चा संभाला और तुरंत एंबुलैंस को फोन कर मौके पर बुलवाया और अपनी निगरानी में  घायलों को सिविल अस्पताल तक पहुंचाया। लेकिन गांव में चूंकि तनावपूर्ण स्थिति थी, इसलिए पीसीआर की गाडिय़ां वहां देररात तक मौजूद रही। इधर, अंबाला कैंट अस्पताल में दोनों गुटों के नौ लोग उपचाराधीन रहे। अस्पताल में भी दोनों गुटों के घायलों में स्थिति तनावपूर्ण रही।

---

दोनों गुटों में पहले से ही विवाद चल रहा था। इसी रंजिश को लेकर रात को दोनों गुट आपस में भिड़ गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया था। अभी दोनों गुट के घायल उपचाराधीन है। घायलों के बयान के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
-राजकुमार वालिया, एसीपी, अंबाला पुलिस-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed