फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Get registered at the nearest police station before travelling.

Ambala News: यात्रा करने से पहले नजदीकी थाने में करवाएं रजिस्ट्रेशन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2024 07:04 AM IST
विज्ञापन
Get registered at the nearest police station before travelling.
अंबाला। सावन महीने के साथ ही शुरू हुई कांवड़ यात्रा में शामिल होने वाले भक्तों को अब पहले नजदीकी थाना में रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। बिना आईडी कार्ड के यात्रा नहीं करें। इसके अलावा कांवड़ यात्रा में अपने साथ भाला, त्रिशूल या किसी अन्य प्रकार का हथियार लेकर नहीं जाए। ये अपील पुलिस अधीक्षक अंबाला सुरेंद्र सिंह भौरिया ने कांवड़ लेने जाने वालों युवाओं और अन्य लोगों से की है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जितने भी रूट कांवड़ियों की ओर से इस्तेमाल किए जाएंगे, वहां पर सहायता के लिए पुलिसकर्मी व वाहन तैनात रहेंगे। अगर कोई सड़क हादसा हो भी जाता है, तो उसके लिए भी मेडिकल सुविधाओं का पूरा इंतजाम प्रशासन की ओर से किया गया है। कांवड़िए प्रशासन की ओर से जारी किये दिशा निर्देशों का पालन करते हुए अपनी कांवड़ यात्रा पूर्ण करें। बताया कि इस बार कांवड़ यात्रा के दौरान शिविर लगाने वाली संस्थाओं से अपील की गई हैं शिविर लगाने की सूचना नजदीकी थाना को दें। शिविरों को सड़क के बाएं तरफ निर्धारित दूरी पर लगाए व सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए भी कहा गया। किसी भी आपात स्थिति में डायल 112 पर सम्पर्क कर सहायता प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार के नशे का सेवन ना करें व सड़क पर निर्धारित लाइन में चलते हुए यातायात के नियमों का पालन करें। बिना साइलेंसर की बाइकों का इस्तेमाल ना करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed