फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Gave two drops of life to 1 lakh 30 thousand children

Ambala News: एक लाख 30 हजार बच्चों को पिलाई दो बूंद जिंदगी की

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
Gave two drops of life to 1 lakh 30 thousand children
अंबाला सिटी। पल्स पोलियो अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग ने अपने लक्ष्य से अधिक 100.7 प्रतिशत बच्चों को दवा पिलाई है। जबकि विभाग की ओर से एक लाख 29 हजार शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियोरोधी दवा पिलाने का लक्ष्य रखा था।
विज्ञापन

गौरतलब है डॉ. राकेश सहल सीमएओ अंबाला की अध्यक्षता में तीन दिवसीय पोलियो अभियान चलाया था। इसके तहत शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियोरोधी दवा पिलानी थी। तीन मार्च से शुरू हुए इस अभियान के तहत सभी पीएचसी, सीएचसी, सरकारी अस्पताल, आंगनबाड़ी केंद्रों पर पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियोरोधी दवा पिलाई जा रही है।
विज्ञापन

जिला अंबाला में 999 बूथ बनाए गए थे। इन बूथों पर 2844 स्वास्थ्य कर्मचारी आंगनबाड़ी वर्कर, आशा और विभिन्न गैर सरकारी संस्थाओं के सदस्यों को तैनात किया गया था।इस अभियान के लिए 139 वाहन, 45 मोबाइल टीमें, 144 सुपरवाइजरों और अधिकारियों को नियुक्त किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुलाना ब्लॉक में 102 फीसदी रहा आकड़ा
तीन दिवसीय पाेलियो अभियान के तहत अंबाला के मुलाना ब्लाॅक में 102 प्रतिशत, बराड़ा में 99 प्रतिशत, चौड़मस्तपुर ब्लाक में 101 प्रतिशत, शहजादपुर और नारायणगढ़ ब्लाक में 102 प्रतिशत और अंबाला छावनी व शहर में 99 प्रतिशत बच्चों को दवा पिलाई गई।

वर्जन

विभाग की ओर से पोलियो अभियान के तहत शून्य से पांच वर्ष तक के एक लाख 29 हजार बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया था। जिसमें से विभाग ने करीब एक हजार अधिक बच्चों को दवा पिलाने का काम किया है।
डॉ जशनप्रीत सिंह, जिला नोडल अधिकारी, प्रतिरक्षण और बाल स्वास्थ्य, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed