{"_id":"64f39e591dc20bc07c071e1d","slug":"gatka-insecticide-instead-of-cold-drink-death-ambala-news-c-36-1-sknl1017-9688-2023-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: कोल्ड ड्रिंक की जगह गटका कीटनाशक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: कोल्ड ड्रिंक की जगह गटका कीटनाशक, मौत
विज्ञापन
अंबाला। सैन्य क्षेत्र स्थित पटेल पार्क में सेना के जवान की कोल्ड ड्रिंक की जगह कीटनाशक दवा का सेवन करने से मौत हो गई। बताया जाता है कि सेना में बतौर नायक 29 वर्षीय दिलप्रीत सिंह शुक्रवार शाम को अपनी पत्नी और बच्ची को एक्टिवा पर लेकर बाजार आया था।
घर के आसपास झाड़ियां और घास होने के कारण कीटनाशक लिया था। साथ ही एक कोल्ड ड्रिंक लेकर पटेल पार्क में आ गए थे। इस दौरान अंधेरा होने के कारण अचानक कीटनाशक दवा का सेवन हो गया। इतने में उलटी लगने पर पत्नी ने शोर मचाया तो लोग जमा हो गए। उपचार के लिए मिलिट्री अस्पताल में दाखिल कराया। यहां उपचार के दौरान जवान ने दम तोड़ दिया।
तोपखाना पुलिस ने छावनी नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। तोपखाना चौकी प्रभारी एएसआई जय सिंह ने बताया कि मृतक दिलप्रीत की पत्नी सुखमनजोत कौर और पांच साल की बेटी पटेल पार्क में गए थे और वहां पर अचानक कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया था। करीब डेढ़ साल पहले ही अंबाला में तैनात हुआ था।