{"_id":"6907c4fabeac14157d0487b9","slug":"gati-shakti-cargo-terminal-will-become-a-gift-for-traders-ambala-news-c-36-1-amb1001-152321-2025-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: गति शक्ति कार्गाे टर्मिनल बनेंगे व्यापारियों के लिए सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: गति शक्ति कार्गाे टर्मिनल बनेंगे व्यापारियों के लिए सौगात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला। डीएफसीसीआईएल कॉरिडोर पर बनाए जा रहे गति शक्ति कार्गाे टर्मिनल व्यापारियों के लिए एक विशेष सौगात होगी, इससे व्यापारियों का सामान सुरक्षित तो रहेगा ही, वहीं मालगाड़ी में चढ़ाने व उतारने के दौरान भी व्यापारियों को अत्याधुनिक मशीनों की सुविधा मिलेगी ताकि आगामी सफर के लिए उनके सामान को बिना किसी परेशानी के गंतव्य तक भिजवाया जा सके।
पहला टर्मिनल शंभू में होगा तैयार
उत्तर प्रदेश के खुर्जा के अलावा पहला कार्गाे टर्मिनल पंजाब के शंभू में तैयार किया जा रहा है जोकि वातानुकूलित सहित गैर वातानुकूलित श्रेणी का होगा। यहां सामान रखने के लिए जो गोदाम बनाए जाएंगे वो भी एक विशेष प्रकार की शीट से बनाए जाएंगे ताकि खाद्य सहित अन्य पदार्थों को यहां सुरक्षित रखा जा सके। इसके अलावा कार्गाे टर्मिनल की निगरानी के लिए सीसीटीवी कंट्रोल रूम की स्थापना भी की जाएगी ताकि सामान की पूरी तरह से निगरानी की जा सके।
बढ़ेगी व्यापारिक गतिविधियां
मालगाड़ियों के लिए अलग कॉरिडोर बनने से जहां यात्री ट्रेनों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है, वहीं व्यापारिक गतिविधियों में भी काफी वृद्धि हुई है। हरियाणा ही नहीं बल्कि पंजाब, हिमाचल, यूपी और उत्तराखंड से भी सामान की डिलिवरी अब कॉरिडोर के रेल खंड से होने लगी है। पिछले दिनों डीएफसीसीआईएल के कॉरिडोर से ही सीमेंट सहित अन्य सामान जम्मू के बारामूला तक भेजा गया था।
विज्ञापन
कोयले सहित अनाज की ढुलाई
मौजूदा समय में डीएफसीसीआईएल कॉरिडोर पर कोयला, अनाज, पेट्रोलियम सहित अन्य सामान की डिलीवरी के लिए मालगाड़ियों का संचालन किया जा रहा है। कॉरिडोर पर जहां पहले दिन के समय ही मालगाड़ियों का संचालन होता था, लेकिन अब 24 घंटे मालगाड़ियां कॉरिडोर के सेक्शन पर दौड़ रही हैं, वहीं इनकी निगरानी के लिए विभागीय अधिकारी भी रेल इंजन में बैठकर सफर कर रहे हैं।
गति शक्ति कार्गाे टर्मिनल डीएफसीसीआईएल कॉरिडोर का अहम हिस्सा होंगे, इससे व्यापारिक गतिविधियां बढ़ेंगी और व्यापारियों को भी सुविधाएं मिलेंगी। इसका सीधा फायदा भी व्यापारियों को मिलेगा और उनका सामान जल्द व सुरक्षित एक से दूसरी जगह तक पहुंंच सकेगा।
- पंकज गुप्ता, मुख्य महाप्रबंधक, डीएफसीसीआईएल अंबाला।