फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Gathering of destitute cattle in the city

Ambala News: शहर में बेसहारा गोवंश का जमावड़ा, नहीं हो रहा समाधान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Feb 2024 03:13 AM IST
विज्ञापन
Gathering of destitute cattle in the city
अंबाला सिटी। शहरी क्षेत्र हो या ग्रामीण सभी जगहों पर बेसहारा गोवंश का जमावड़ा है। यह गोवंश शहर में लोगों को चोटिल कर रहे हैं और ग्रामीण क्षेत्र में फसलों को भी खराब कर रहे हैं।
विज्ञापन

इसको लेकर नगर निगम ने जल्द ही गोशाला बनाने का दावा किया है, मगर अभी तक गोशाला को लेकर प्रक्रिया अधूरी पड़ी है। ऐसे में गोवंश सड़क हादसों का कारण भी बन रहे हैं। रोजाना शहर के सेक्टर, कॉलोनियों में भी बेसहारा गोवंश बैठे रहते हैं। वहीं, बीते दिनों शहर के नई अनाज मंडी में भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह ने ट्राॅलियों में बेसहारा गोवंश भरकर प्रदर्शन भी किया था। उस दौरान जब प्रशासन से कोई बातचीत सिरे नहीं बढ़ी थी तो शहर विधायक निवास पर गोवंश को लेकर प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन

इसके बाद प्रशासन ने रात 12 बजे इन पशुओं को गोशाला व खुले ग्राउंड में छुड़वाया था और यहां से गोवंश को नगर निगम व पशुपालन विभाग ने ट्रालियों में भरकर गोशाला में पहुंचवाया था। प्रशासन ने जल्द बेसहारा गोवंश का समाधान करने का आश्वासन दिया था, अभी तक नगर निगम ने इन गोवंश को पकड़ना शुरू नहीं किया है। शहर के जलबेड़ा रोड, घास मंडी, सेक्टर,1, 7, 8, 9 और 10, मानव चौक, सब्जी मंडी के पास, अंबाला-दिल्ली हाइवे, बलदेव नगर समेत शहर के कई जगहों पर बेसहारा गोवंश बैठे रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed