फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Gathering numbers for Gram Sabha meetings has become a challenge in most Panchayats.

Ambala News: ग्राम सभा बैठकों में अधिकांश पंचायतों में संख्या बल जुटाना बना चुनौती

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Gathering numbers for Gram Sabha meetings has become a challenge in most Panchayats.
- पहली चार बैठकों में अंबाला की प्रदेश में अच्छी स्थिति, सभी जिलों से आगे
विज्ञापन




माई सिटी रिपोर्टर



अंबाला। प्रदेश में हाल ही में आयोजित विशेष ग्राम सभा बैठकों के आंकड़े चौंकाने वाले हैं। सरकारी रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश की अधिकांश ग्राम पंचायतों में बैठकों में कोरम (न्यूनतम आवश्यक उपस्थिति) पूरा नहीं हो पाया। पहली से लेकर आखिरी बैठक तक यह समस्या बनी रही। पहली चार बैठकों के जो आंकड़े उपलब्ध हैं उनमें अंबाला ने 68 ग्राम पंचायतें कर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है।



आंकडों के विश्लेषण से पता चलता है कि प्रदेश के 22 जिलों में 3,981 ग्राम पंचायतों को पहली बैठक में बुलाया गया था, जिसमें से 65 ग्राम पंचायतें ही कोरम पूरा कर सकीं। इसके साथ ही 3894 पंचायतें कोरम पूरा नहीं कर सकीं। इसी प्रकार दूसरी बार बैठक बुलाई गई तो 3,130 ग्राम पंचायतों में बैठक करानी थी। इसमें 46 ग्राम पंचायतें ही कोरम पूरा कर सकीं, जबकि 3084 ग्राम पंचायतें कोरम पूरा नहीं कर सकीं। इसके बाद तीसरी बैठक में 1834 ग्राम पंचायतों में बैठक बुलाई गई, 178 ने कोरम पूरा किया।
विज्ञापन


वहीं 1656 ग्राम पंचायतें यहां भी कोरम पूरा करने से वंचित रह गईं। इसके अलावा प्रदेश में 765 ग्राम पंचायतों में बैठक रीशेड्यूल नहीं हो सकीं।







सभी जिलाें में अंबाला में ठीक स्थिति



आंकड़ों को देखने पर पता चलता है कि अंबाला में अन्य जिलों की अपेक्षा सबसे ठीक कार्य चल रहा है। यहां 17 व 18 जनवरी को ग्राम पंचायतों में आयोजित बैठकों में 35 ग्राम पंचायतों ने कोरम पूरा कर लिया था। वहीं दूसरी बैठक में 10 तो तीसरी बैठक में 16 ग्राम पंचायतों ने कोरम पूरा किया था। इसके सामने अगर दूसरे जिलों को देखें तो पहली बैठक में भिवानी, फतेहाबाद, गुरुग्राम, कैथल, महेंद्रगढ़, नूंह, पलवल, सिरसा जिला में एक भी ग्राम पंचायत में कोरम पूरा नहीं हो सका था। इसके साथ ही अन्य जिलों में दो से छह तक ही ग्राम पंचायतें कोरम को पार कर सकीं। वहीं दूसरी बैठक में 22 में से 12 जिले ऐसे थे जो शून्य ग्राम पंचायतों ने कोरम पूरा किया। सर्वाधिक ग्राम पंचायत पलवल जिले ने 24 से कोरम पूरा कराया। इसके बाद तीसरी बैठक में प्रदेश में अन्य कुछ जिलों की स्थिति में सुधार आया। सर्वाधिक चरखी दादरी में 24, महेंद्रगढ़ ने 22 तो पंचकूला में 21 ग्राम पंचायतों ने कोरम पूरा किया। तीसरी बैठक में जींद, फरीदाबाद, फतेहाबाद, यमुनानगर की एक भी ग्राम पंचायत कोरम पूरा नहीं कर सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन








30 जनवरी तक 185 ग्राम पंचायतों में मिली सफलता



30 जनवरी को चौथी बैठक तक प्रदेश में 185 ग्राम पंचायतों में ग्राम सभा की बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इसमें अंबाला में 68, चरखी दादरी में 29, यमुनानगर में 15, कुरुक्षेत्र में 11, रेवाड़ी में 10, पलवल में सात, हिसार में छह, करनाल में छह, गुरुग्राम, फरीदाबाद,जींद और पंचकूली में चार, पानीपत व सोनीपत में 3-3,भिवानी, कैथल, महेंद्रगढ़, नूंह व रोहतक में 2-2 पंचायतों में ग्राम सभा की बैठक हुई। जबकि फतेहाबाद, सिरसा व झज्जर में कोई बैठक नहीं हो सकी।






यमुनानगर में आठ पंचायतों में नहीं हो सकी ग्राम सभा की बैठक



यमुनानगर। जिले में रविवार को 12 ग्राम पंचायतों में ग्राम सभा की बैठक होनी थी। इनमें से 8 पंचायतों में अभी कोरम पूरा नहीं होने की वजह से बैठक नहीं हो पाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed