फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Gate pass will not be issued without nominee and number plate.

Ambala News: बिना नोमिनी और नंबर प्लेट के नहीं कटेगा गेट पास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Gate pass will not be issued without nominee and number plate.
अंबाला सिटी अनाजमंडी का निरीक्षण करते हरियाणा सरकार के प्रधान सचिव। प्रवक्ता
- प्रधान सचिव ने अनाज मंडी का निरीक्षण कर दी जानकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। गेहूं खरीद के पहले दिन जिले की 13 अनाज मंडियों में सन्नाटा पसरा रहा। किसान गेहूं की फसल लेकर नहीं आए। वहीं दोपहर को प्रधान सचिव (स्कूल शिक्षा) विजय दहिया औचक निरीक्षण पर पहुंचे। उन्होंने गेहूं खरीद की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस बार खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता के लिए कड़े नियम लागू किए गए हैं। इसके बाद उन्होंने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी ली।
समीक्षा बैठक के दौरान प्रधान सचिव ने बताया कि इस बार मंडियों की जियो फेंसिंग की गई है। किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए मेरी फसल-मेरा ब्यारा पोर्टल पर तीन नोमिनी के नाम दर्ज करने होंगे। गेट पास उन्हीं के नाम पर कटेंगे और मौके पर बायोमेट्रिक हाजिरी व फोटो ली जाएगी। इससे बाहरी राज्यों से आने वाली फसल की अवैध आवक पर रोक लगेगी।
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्रॉली पर नंबर प्लेट जरूरी
प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे अपनी ट्रैक्टर-ट्रॉली पर नंबर प्लेट जरूर लगवाएं। यदि प्लेट नहीं है, तो पेंट या कागज पर नंबर लिखकर वाहन पर चिपकाएं, क्योंकि पोर्टल पर वाहन नंबर अंकित करना अनिवार्य है। डीएफएससी निशांत राठी ने बताया कि जिले की 15 मंडियों के लिए 42 बायोमेट्रिक मशीनें तैनात की गई हैं। प्रधान सचिव ने मंडी में किसानों व श्रमिकों के लिए अटल श्रमिक कैंटीन और तिरपाल की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। उपायुक्त ने अवगत कराया कि जिले की सभी 15 मंडियों में मूलभूत सुविधाएं पूरी हैं। हालांकि, अभी मंडी में गेहूं की आवक शुरू नहीं हुई है, लेकिन उठान के लिए पहले से ही पुख्ता इंतजाम कर लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आढ़तियों ने रखी सरसों खरीद केंद्र की मांग
मंडी एसोसिएशन के प्रधान मक्खन गोयल व अन्य आढ़तियों ने प्रधान सचिव से मंडी में सरसों खरीद केंद्र बनाने का आग्रह किया। इस पर दहिया ने आढ़तियों को संबंधित विभाग से पत्राचार करने का सुझाव दिया और प्रशासन को उचित कार्रवाई के निर्देश दिए। बैठक में डीएम हैफेड देवेंद्र सिंह और मार्केट कमेटी के चेयरमैन जसविंदर सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed