फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Gas Ageny owner and consumers in delima

पसोपेश में उपभोक्ता और गैस संचालक

Fri, 27 Sep 2013 11:57 PM IST
अंबाला
अंबाला Updated Fri, 27 Sep 2013 11:57 PM IST
विज्ञापन
 Gas Ageny owner and consumers in delima
 एक अक्तूबर से गैस सब्सिडी आधार के जरिये बैंक खातों में देने पर गैस एजेंसियां और बैंक पसोपेश में हैं।
विज्ञापन


 कई उपभोक्ता भी इसी से परेशान हैं कि उनको आधार कार्ड मिले नहीं हैं, जबकि बिना आधार के वे बैंक अकाउंट को कैसे आधार नंबर से लिंक करवाएं।

अब एक अक्तूबर से इसका क्या होगा अभी पता नहीं है, जबकि गैस एजेंसियों के पास अभी तक को कंपनियों की ओर से कोई मैसेज भी नहीं पहुंचा है।

एक अक्तूबर से गैस उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर पर मिलने वाली सब्सिडी सीधे बैंक खातों में डाली जाएगी। इसके लिए जरूरी है कि उपभोक्ता वे अपने आधार नंबर को बैंक अकाउंट से लिंकअप करें। तभी गैस एजेंसी उपभोक्ता को मिलने वाली सब्सिडी बैंक खाते में दे पाएगी।

लेकिन इस में बैंक और गैस एजेंसी दोनों पसोपेश में हैं। अब यह योजना एक अक्तूबर से शुरू हो पाएगी या नहीं, लेकिन प्रशासन इसमें अपनी तैयारी का दावा कर रहा है।
विज्ञापन


करीब दो लाख गैस उपभोक्ता
जिला में गैस उपभोक्ताओं की संख्या करीब दो लाख के आसपास है। इन सभी को अपने बैंक अकाउंट आधार नंबर से लिंक करवाने होंगे और इसकी जानकारी अपने गैस सिलेंडर वितरक को देनी होगी। लेकिन अभी तक यह पूरी तरह से आंकड़ा गैस एजेंसियों को नहीं मिल पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन



यह है स्थिति

* बैंकों के पास डाटा नहीं, कितने गैस उपभोक्ताओं के बैंक अकाउंट नहीं हैं
* इसी तरह गैस एजेंसियों के पास डाटा पूरा नहीं है कि कितने उपभोक्ताओं के अकाउंट आधार से लिंक हो चुके हैं
* गैस एजेंसियों को अभी तक एक अक्तूबर से योजना शुरू करने के निर्देश नहीं मिले हैं
* कई उपभोक्ता ऐसे हैं, जिनके आधार कार्ड अभी तक जेनरेट नहीं हुए या फिर मिले नहीं

पहला चरण हुआ था एक माह लेट

आधार के जरिये बैंक खातों में सब्सिडी देने की योजना का पहला चरण भी लेट हो चुका है। इस योजना के तहत पहले चरण को शुरु करने में ही देरी हो गई थी। कई लोगों के आधार कार्ड नहीं बने थे, जिसके कारण इस योजना को एक माह बाद शुरू किया गया था। अब गैस सब्सिडी के लिए भी वही स्थिति पैदा हो रही है।  


‘अभी न तो बैंकाें के पास पूरा डाटा है और न ही गैस एजेंसियों के पास। ऐसे में योजना शुरु करने में दिक्कत तो आएगी, लेकिन फिर भी जिनके खाते आधार से लिंक हो चुके हैं, उनको तो सब्सिडी आधार के जरिये बैंक खातों में दी जाएगी।’
- दिनेश भारद्वाज, पीएनबी लीड बैंक मैनेजर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed