फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Gas agency operator dies under suspicious circumstances

Ambala News: संदिग्ध हालात में गैस एजेंसी संचालक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2024 05:01 AM IST
विज्ञापन
Gas agency operator dies under suspicious circumstances
अंबाला सिटी। संदिग्ध हालात में मोहित गैस एजेंसी के संचालक की मौत के चलते सभी गैस एजेंसी संचालक वीरवार को अपनी सेवाएं बंद रखेंगे। इसके साथ ही यमुनानगर, पंचकूला और अंबाला में इंडेन गैस एजेंसी के संचालक अपनी सेवाएं बंद रखेंगे।
विज्ञापन

ऑल इंडिया गैस डिस्ट्रीब्यूटर फेडरेशन के सचिव मनोज नांगया ने कहा कि एजेंसी संचालक की इस प्रकार से आहत होकर उन्होंने यह फैसला लिया है। वीरवार को पोस्टमार्टम होने के बाद वे आगे का फैसला लेंगे।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह करीब 12 बजे जीआरपी पुलिस को एजेंसी संचालक सोनिया कॉलोनी निवासी अजय कुमार का शव बस स्टैंड के पीछे से गुजर रही रेलवे लाइन के पास मिला। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में रखवा दिया है। परिजनों का आरोप है कि गैस एजेंसी के अधिकारी उन पर अधिक काम करने का दबाव बनाते थे। इससे परेशान होकर ही उन्होंने यह कदम उठाया है। वीरवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। इस मामले में अभी तक पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया है। मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बढ़ रहा था दबाव
भाई अशोक कुमार ने बताया कि पिछले 28 वर्ष से अजय कुमार मोहित गैस एजेंसी चला रहे थे। कुछ समय से एजेंसी की ओर से अधिक दबाव बढ़ रहा था। कंपनी की ओर से अधिक काम करने का दबाव दिया जाता था। कुछ दिनों पहले ही कंपनी के अधिकारियों ने उनके गोदाम का निरीक्षण किया था। बुधवार को भी कंपनी के अधिकारी निरीक्षण के लिए आने वाले थे। इससे पहले ही अजय कुमार का शव मिला गया।

डिस्ट्रीब्यूटर्स ने जताया रोष
अजय कुमार की मौत के चलते बुधवार को एजेंसियों के संचालक सोनिया कॉलोनी में एकत्रित हुए। जहां पर उन्होंने कंपनी के खिलाफ रोष जताया। फेडरेशन के सचिव मनोज नांगया ने बताया कि बीते दो वर्ष से कंपनी की ओर से काम का अधिक दबाव रहता है। इससे सभी एजेंसी संचालक परेशान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed