फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Ganpati Bappa was praised in the bhajan evening

Ambala News: भजन संध्या में गणपति बप्पा का किया गुणगान

Fri, 05 Sep 2025 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Fri, 05 Sep 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Ganpati Bappa was praised in the bhajan evening
अंबाला छावनी के लालकुर्ती बाजार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मौजूद गणमान्य। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। छावनी के लालकुर्ती स्थित श्री सनातन धर्म शिव मंदिर में जय श्री गणेश मंडल द्वारा 15 वां गणेश उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। यह मंदिर परिसर से शुरू होकर आसपास के बाजारों से होती हुई वापस मंदिर परिसर में संपन्न हुई। बुधवार की रात्रि को भजन संध्या का आयोजन किया गया। भजन संध्या मे गंगा रमन मस्त एंड पार्टी शाहबाद वालों ने गणपति बप्पा का गुणगान किया।

इस अवसर पर भाजपा के शास्त्री मंडल के उपप्रधान विपिन खन्ना, महामंत्री बलित नागपाल व सचिव प्रवीण जैन ने ज्योति प्रचंड करके कार्यक्रम की शुरुआत की। महासचिव प्रवेश शर्मा ने बताया कि मंडल द्वारा पिछले कई वर्षों से गणेश महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। भजन संध्या मे गंगा रमन मस्त एंड पार्टी शाहबाद वालों ने गणपति बप्पा का गुणगान किया, वहीं वीरवार को मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इसके साथ ही भव्य शोभा यात्रा भी मंदिर परिसर से शुरू होकर आसपास के बाजारों से होती हुई वापस मंदिर परिसर में संपन्न हुई। पांच सितंबर को अंबाला सिटी के जनसुई नहर में श्रद्धापूर्वक गणपति बप्पा की मूर्ति का विसर्जन किया जाएगा। इस मौके पर श्री सनातन धर्म मंदिर सभा के प्रधान महेंद्र पाल रैना, गणेश मंडल प्रधान महेंद्र रेखी, सचिव प्रवेश शर्मा, अलकेश शर्मा, पंकुर, नरेश शर्मा, सुनील बत्रा, राजेंद्र अरोड़ा, मोनी भल्ला व मनोज शर्मा हैप्पी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

अंबाला छावनी के लालकुर्ती बाजार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मौजूद गणमान्य। प्रवक्ता

अंबाला छावनी के लालकुर्ती बाजार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मौजूद गणमान्य। प्रवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed