फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Gandhi gave a message to the world through sacrifice

Ambala News: गांधी ने त्याग से दिया दुनिया को संदेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Oct 2023 02:22 AM IST
विज्ञापन
Gandhi gave a message to the world through sacrifice
अंबाला सिटी। महात्मा गांधी की व पूर्व प्रधानमंत्री भारत रतन लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शहर के पुराना सिविल अस्पताल में अंबाला जिला कांग्रेस सेवादल के प्रधान कुलदीप सिंह गुल्लू और उपप्रधान हरजीत सिंह बब्बल की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया।
विज्ञापन


इसकी अध्यक्षता हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व कोषाध्यक्ष रोहित जैन ने की। कार्यक्रम के शुरू होने से पहले कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं ने गांधी प्रतिमा के सामने व अस्पताल के बाहर झाड़ू लगाकर सफाई की। कांग्रेस नेताओं ने वहां पर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा को दूध से नहलाकर पुष्पांजलि अर्पित की।
विज्ञापन


उसके बाद पूर्व कोषाध्यक्ष रोहित जैन, अंबाला युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तरुण चुघ, सुरजीत सिंह पंजोखरा, संदीप कुमार शर्मा ने चरखा चलाकर सूत काता व महात्मा गांधी द्वारा समाज सुधार के लिए जो आंदोलन चलाए गए उनके विचारों पर प्रकाश डाला। मंच संचालन पूर्व प्रदेश प्रवक्ता दविंद्र बजाज ने किया।इस मौके पर रोहित जैन ने लाल बहादुर शास्त्री को नमन करते हुए कहा कि विनम्रता सादगी और सरलता उनके व्यक्तित्व में एक विचित्र प्रकार का आकर्षण पैदा करती थी। जैन ने महात्मा गांधी को नमन करते हुए बताया कि उन्होंने वस्त्र त्याग कर पूरी दुनिया को त्याग और बलिदान का संदेश दिया। गांधी ने देश के किसानों, श्रमिकों और नगरीय श्रमिकों को अत्यधिक भूमि कर और भेदभाव के विरुद्ध आवाज उठाने के लिए एकजुट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर पूर्व पार्षद देवराज, जिला महिला कांग्रेस प्रधान सूरज रश्मि शर्मा, डीएनटी प्रदेश प्रधान अशोक बरतिया, सचिन पुनिया, राजविंद्र कौर, खुशबीर सिंह वालिया, रोहित गर्ग व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed