{"_id":"66124e4be600f0829c0b7934","slug":"funeral-procession-was-taken-out-in-ambala-for-release-of-young-farmers-government-effigy-burnt-2024-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala: युवा किसानों की रिहाई को लेकर निकाली शव यात्रा; फूंका सरकार का पुतला, 9 अप्रैल को रोकेंगे ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala: युवा किसानों की रिहाई को लेकर निकाली शव यात्रा; फूंका सरकार का पुतला, 9 अप्रैल को रोकेंगे ट्रेन
Sun, 07 Apr 2024 01:12 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sun, 07 Apr 2024 01:12 PM IST
सार
अंबाला सिटी में संयुक्त किसान मोर्चा एवं किसान-मजदूर मोर्चा के आह्वान पर सिटी के बाजारों से सरकार की शव यात्रा निकाली गई। भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह के जिला प्रधान गुरमीत सिंह ने कहा कि 9 अप्रैल को शंभु सीमा के नजदीक रेलवे ट्रैक को पूर्ण रूप से जाम कर देंगे।
विज्ञापन
अंबाला में सरकार का पुतला फूंका
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंबाला सिटी में युवा किसान नेता नवदीप सिंह की गिरफ्तारी के बाद किसानों में रोष है। रविवार को संयुक्त किसान मोर्चा एवं किसान-मजदूर मोर्चा के आह्वान पर सिटी के बाजारों से सरकार की शव यात्रा निकाली गई। यह यात्रा सिटी के मानव चौक, रेलवे रोड से होती हुई कोर्ट रोड पर पहुंची और वहां पर सरकार का पुतला फूंका।
विज्ञापन
विज्ञापन
इससे पहले शहीद भगत सिंह किसान यूनियन के जिला प्रधान, गुरमीत सिंह व अन्य किसान अंबाला सिटी की अनाजमंडी में एकजुट हुए थे। भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह के जिला प्रधान गुरमीत सिंह ने कहा कि 8 अप्रैल तक यदि युवा किसानों की सरकार ने रिहाई नहीं की तो वह 9 अप्रैल को शंभु सीमा के नजदीक रेलवे ट्रैक को पूर्ण रूप से जाम कर देंगे।
विज्ञापन