फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Full ticket for children between 3 to 12 years will be charged in AC bus

Haryana: एसी बसों के किराये में बदलाव, अब इनके लिए भी महंगा होगा सफर, नहीं मिलेगी छूट

Sun, 07 Apr 2024 11:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 07 Apr 2024 11:45 AM IST
सार

हरियाणा परिवहन विभाग की ओर से एसी बसों का संचालन किया जा रहा है। अब गर्मी में इन बसों की ज्यादा जरूरत महसूस होगी। ऐसे में एसी बस में सफर करने के लिए बुजुर्गों और बच्चाें को भी जेब हल्की करनी पड़ेगी।

विज्ञापन
Full ticket for children between 3 to 12 years will be charged in AC bus
अंबाला डिपो की एसी बस। संवाद

विस्तार

हरियाणा परिवहन विभाग की ओर से एसी बसों के किराये के लिए कुछ बदलाव किए हैं। ये बदलाव मुख्यालय स्तर पर किए हैं। जहां पहले इन एसी बसों में 3-12 साल तक के बच्चों का आधा टिकट लगती था, लेकिन अब तीन साल से लेकर 12 साल तक के बच्चों का पूरा टिकट देना होगा।

विज्ञापन


इसी के साथ ही 60 साल से ऊपर के बुजुर्गाें का भी पूरा टिकट लगेगा। जिसे लेकर हरियाणा परिवहन विभाग ने अंबाला डिपो के महाप्रबंधक को पत्र के माध्यम से निर्देश जारी किए हैं। इसके अलावा, रोडवेज कर्मचारी, पुलिस कर्मचारी व अन्य विभाग के कर्मचारी को यात्रा के दौरान टिकट लेनी होगी।
विज्ञापन


दो अप्रैल को जारी किए निर्देश
अंबाला डिपो की ओर से 10 वातानुकूलित बसों का संचालन किया जा रहा है। नए आदेश दो अप्रैल से लागू कर दिए हैं। बसों में यात्रा के लिए जो आरक्षण दिया है उसमें पत्रकार, आपातकाल के दौरान प्रभावित व्यक्ति और पूर्व विधायक को शामिल हैं। इसमें मान्यता प्राप्त पत्रकार और उसके सहायक को दो सीट और चार हजार किलोमीटर का सफर, आपातकाल के दौरान प्रभावित व्यक्ति को 75 प्रतिशत छूट दी जाएगी। इसमें प्रभावित व्यक्ति विदुर या विधवा होने की स्थिति में हो, उनके साथ एक सहायक को भी मुफ्त सुविधा होगी। इसी तरह से पूर्व विधायक के 60 साल या उससे अधिक उम्र होने पर तथा उनके साथ एक सहायक भी यात्रा कर सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वातानुकूलित बसों में 3- 12 साल के बच्चों और बुजुर्गों के पूरे किराए को लेकर हरियाणा परिवहन विभाग की ओर से आदेश जारी किए गए हैं। अब इन बच्चों का एसी बस में पूरा किराया देना होगा। -विपुल नांदल, यातायात प्रबंधक, अंबाला डिपो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed