फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   froud

बदायूं से अंबाला पहुंचे मृतकों परिजन, पोस्टमार्टम के बाद प्रशासन ने दिया एक लाख का मुआवजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
froud
अंबाला। छावनी के गवर्नमेंट कॉलेज के पास दीवार गिरने से झुग्गी में दबकर मरे पांच मृतकों का शनिवार को पोस्टमार्टम कर दिया गया। उत्तर प्रदेश में बदायूं जिले के गांव दुगरैया ब्रह्मपुर से मृतक परिवार के मुखिया तस्लीम के परिजन आने के बाद दोपहर बाद पोस्टमार्टम करवाया गया। इसके साथ-साथ कैंट से सदर थाना पुलिस भी मौके पर जांच करने के लिए पहुंची और जिला प्रशासन ने एक लाख रुपये की सहायता राशि देने की बात कही है। जिसमें से परिजनों को 30 हजार की राशि नागरिक अस्पताल में दे दी गई है बाकी राशि बकाया है। बदायूं से पहुंचे मृतक बचकुंडा के छोटे भाई कलीम ने बताया कि उन्हें फोन से हादसे की सूचना मिली तो वह अपनी मां के साथ बदायूं से ट्रेन में बैठकर दिल्ली पहुंचा। जहां पर उसकी बहन रहती है उनके पास आने के लिए पैसे भी नहीं थे। इसीलिए वह अपनी बहन और जीजा के साथ ही अंबाला पहुंचे। यहां पर पहुंचने के बाद पता चला कि उसका भाई और बच्चे इस दुनिया में नहीं रहे। पुलिस ने भाई के बयान दर्ज कर शवों का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

घर से भाग कर रहने लगा था अंबाला
भाई कलीम ने बताया कि वह दिव्यांग है और तीन भाई ठीक हैं। उसका बड़ा भाई बचकुंडा घर से छोटी उम्र में ही भाग आया था। उसके बाद से अंबाला में रहने लगा और यहीं पर उसने मद्रास की रहने वाली मलो से प्रेम विवाह किया था जिसके बाद से वह यहां पर परिवार के साथ ही रह रहा था और कभी कभार घर मिलने के लिए जाता था।
विज्ञापन

प्रशासन ने दी एक लाख की सहायता
करीब 9 फीट ऊंची दीवार ढह जाने से 5 लोगों की मौत हो गई थी। जिला प्रशासन ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता के रूप में तुरंत प्रभाव से एक लाख रुपये की राशि दी जा रही है, जिसमें से 30 हजार रुपए की राशि उपलब्ध करवा दी गई है। यह राशि नगराधीश कपिल शर्मा ने उनके परिजनों को सौंपी। डीसी अशोक शर्मा ने बताया कि अतिरिक्त आर्थिक सहायता देने के लिये केस को संबंधित विभाग के मुख्यालय को भेज दिया गया है और मुख्यालय से आर्थिक सहायता मिलते ही तुरंत संबंधित पीड़ित परिवार को मुहैया करवाई जाएगी। हादसे में परिवार का मुखिया तसलीम, बेटा अमित, सुमित, बाबू व मृतक के साले बाल स्वामी की मौके पर ही मौत हो गई थी। इस घटना में 38 वर्षीय मैलो व उसकी 3 माह की बेटी जन्नत भी गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके अलावा पड़ोस में रहने वाले 18 वर्षीय युवक खुशी को भी चोटे आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed