फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   froud

कार की खरीद-फरोख्त के नाम पर महिला से पांच लाख ठगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Dec 2020 01:41 AM IST
विज्ञापन
froud
अंबाला सिटी। कार की खरीद-फरोख्त के नाम पर सरस्वती नगर की रूपिंदर कौर से 5 लाख की हेराफेरी की गई। आरोपी ने उसे कार बेचकर पैसे ले लिए। उसके बाद न तो कार दी और न ही पैसे लौटाए। 2018 की घटना में प्रेमनगर का गगनदीप उसे बहाने बनाकर गुमराह करता रहा। पंचायती हल न निकलने के बाद महिला ने एसपी को शिकायत दी।
विज्ञापन

आर्थिक अपराध शाखा की जांच में आरोप सत्य पाए जाने पर अधिकारी को कानूनी कार्रवाई की अनुशंसा की गई। बुधवार देर शाम सदर थाने में ठगी व अमानत में खयानत की धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई।
विज्ञापन

रूपिंदर ने पुलिस को बताया कि वह कार खरीदना चाहती थी। उसी दौरान उसकी मुलाकात गगन से हुई जोकि कार बेचना चाहता था। सौदे के अनुसार गगन ने उसे पैसे लेकर कार उसे दे दी। कुछ दिनों बाद बहाने से कार मांगकर ले गया। उसके बाद आज तक कार वापस नहीं की। एसआई सुरेश सैनी के अनुसार ठगी के केस की तफ्तीश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed