फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   froud

एमइएस में नौकरी दिलाने के नाम पर पिता-पुत्र और मां बेटे ने मिलकर लगाई 6 लोगों से 64 लाख की चपत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
froud
मिल्ट्री इंजीनियरिंग सर्विस में नौकरी दिलाने का झांसा देकर छह लोगों से 64 लाख रुपये ठगे लिए। पिता-पुत्र और मां-बेटे ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। इन्होंने सबसे पहले जग्गी कालोनी अंबाला शहर वासी रामनिवास को उनके बेटे की नियुक्ति का फर्जी पहचान पत्र थमा दिया। रामनिवास के बताने पर झांसे में आए अन्य पांच लोगों ने भी पैसे जमा करा दिए। न तो किसी को नौकरी लगाया गया न पैसे लौटाए, उल्टे जान से मारने की धमकी दी गई। पंचायती स्तर पर हल न निकलने पर एसपी को शिकायत दी गई। आर्थिक अपराध शाखा की जांच रिपोर्ट के आधार पर एसपी ने आदेश दिए। नग्गल थाने में जग्गी कालोनी के रामपाल, उसके पिता भाग सिंह, छावनी की कमलेश व उसके बेटे राजेश पर एफआईआर दर्ज कर ली गई।
विज्ञापन

इस तरह की ठगी
केस के अनुसार आरोपी रामपाल करीब दस साल पहले रामनिवास के घर किराएदार था। उसने कालोनी में ही नया घर बना लिया। 2019 के आरंभ में शिकायतकर्ता के घर आए रामपाल ने कहा कि उसकी एमइएस में एक महिला कर्मी कमलेश से काफी अच्छी पहचान है। वह उसके बेटे को पक्की नौकरी लगवा सकता है। आरोपी के गारंटी लेेने पर रामनिवास ने उस पर विश्वास कर लिया। 9 फरवरी को 50 हजार, 22 को 60 हजार, 2 मार्च को 1 लाख 20 हजार, 4 को 20 हजार, 7 को 55 हजार, 9 को 20 हजार, 11 को 2 लाख 50 हजार, 11 को 3 लाख बैंक से, उसी दिन जानकार से 3 लाख लेकर दिए। उसी दौरान रामपाल का पिता भाग सिंह और कमलेश उसके घर से 7 लाख रुपये और ले गए। इस दौरान कालोनी के चार लोग भी मौजूद थे। कुछ समय बाद बेटे का नियुक्तिपत्र व पहचानपत्र मिल गया। रामनिवास ने जब इस बारे जानकारों को बताया तो रोमित ने 8 लाख, विनय ने 12 लाख, प्रवीन ने 14 लाख, नीरज ने 8 लाख और तुषार ने भी नौकरी के लिए 8 लाख जमा करा दिए।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में रामनिवास ने बताया कि नियुक्ति पत्र लेकर उसने उसे अपने जानकारों को दिखाया। इस पर उसके जानकारों ने उसे बताया कि यह फर्जीवाड़ा हो सकता है। इसीलिए अपने रुपये वापस ले ले। जब उसने आरोपियों से पैसे मांगे तो उन्होंने आनकानी शुरू कर दी। अंत में कमलेश के बेटे राजेश ने धमकी दी कि किसी को शिकायत की तो वह उसे व पूरे परिवार को जान से मार देंगे। नग्गल थाना प्रभारी एसआई धर्मबीर के अनुसार आर्थिक अपराध शाखा की जांच के बाद एसपी के आदेश पर चार लोगों पर ठगी का केस दर्ज किया है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed